Advertisment

11th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम की समीक्षा : जिला शिक्षा अधिकारी का क उ मा वि शिक्षा विभाग का आकस्मिक निरीक्षण

Praveen Nishee Tue, Feb 24, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। जिला शिक्षा अधिकारी आर पी मिरे द्वारा क उ मा वि शिक्षा विभाग मनेन्द्रगढ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम की समीक्षा की गई कक्षा नवमी और ग्यारहवीं की छात्राओं को कक्षा में जाकर परीक्षा में सफलता हेतु पढ़ाई करने तथा उत्तर लिखने की विधियां बताई तथा पूर्व में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त छात्राओं के अनुभव की जानकारी दी। विषय शिक्षकों को दसवीं और बारहवीं के ब्लूप्रिंट के आधार पर ही नवमी और ग्यारहवीं कक्षा की छात्राओं को जानकारी देने और अंक विभाजन की जानकारी दी गई। गणतंत्र दिवस जिला स्तरीय समारोह में शाला की स्काउट गाइड की छात्राओं के द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया जिसे जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रशंसा कर कलेक्टर मनेन्द्रगढ चिरमिरी भरतपुर द्वारा जारी सहभागिता प्रमाण पत्र का छात्राओं को वितरण किया गया। प्राचार्य अर्चना वैष्णव, स्काउट सचिव अशोक कुमार साहू, व्याख्याता टी विजय गोपाल राव, कमलेश कुमार पटेल, जशवंत कुमार ने शाला के गतिविधियों निर्माण कार्य की जानकारी दी गई ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें