Advertisment

22nd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली एसईसीएल महाप्रबंधकों की बैठक,आदर्श आचार संहिता अनुपालन की दी जानकारी

Admin Thu, Oct 19, 2023

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी।  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  नरेन्द्र कुमार दुग्गा की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभा कक्ष जिला-मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर में महाप्रबंधक एसईसीएल हसदेव क्षेत्र मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी के साथ बैठक आहूत की गयी।  बैठक में  विधान सभा 2023 के दौरान आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के संबंध में निम्नलिखित जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित दोनों महाप्रबंधक एसईसीएल हसदेव क्षेत्र मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी को आगामी विधानसभा 2023 के लिए नियोजित कर्मचारियों की संख्या, ऐसे कर्मचारी जो अस्वस्थ एवं दिव्यांग तथा अन्य किसी प्रकार से कार्य करने में अक्षम हो की जानकारी प्रस्तुत करने कहा। अतिआवश्यक कार्य में नियोजित कर्मचारियों की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने  विधानसभा निर्वाचन के दौरान किसी भी अधिकारी एवं कर्मचारी के लिए अवकाश स्वीकृत न करने के संबंधी निर्देश दिये। एसईसीएल क्षेत्र अंतर्गत अधिनस्थ चलित वाहन की संपूर्ण जानकारी, गाड़ी संख्या एवं ड्राइवर का नाम मोबाईल नम्बर सहित निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने कहा। एसईसीएल क्षेत्र के अन्तर्गत दुर्गा उत्सव एवं गरबा के दौरान साउण्ड सिस्टम सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक नियमानुसार चलाने की अनुमति होगी। नियम के उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। एसईसीएल क्षेत्र अंतर्गत स्थित मतदान केन्द्रों में बुनियादी सुविधाओं जैसे पानी, बिजली, रोशनी, शौचालय आदि की व्यवस्था तथा आवश्यक मरम्मत एवं सुधार करने के संबंध में निर्देश दिये। एमसीसी निर्देशों का पालन किए जाने व एमसीसी पालन के लिए दल गठित कर प्रतिदिन पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 01 भरतपुर-सोनहत व क्रमांक 02 मनेन्द्रगढ़ के अंतर्गत एसईसीएल के अधिनस्थ विश्राम गृह, हॉल क्लब, मेस व अन्य भवनों की जानकारी देने को कहा साथ ही ऐसे भवनों को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुमति बिना किसी को आबंटित न किया जाये। शासकीय भवन एवं एसईसीएल के भवनों में किसी भी प्रकार की राजनैतिक गतिविधियां प्रतिबंधित रहेगी।

      जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के सीएमओ को निर्देशित किया है कि किसी प्रकार की अनापत्ति प्रमाण पत्र देने में विलम्ब न करें। पहले आओ पहले पाओ के सिद्धांत पर जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिये।

      इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी  अनिल सिदार, एसईसीएल महाप्रबंधक, नवनीत श्रीवास्तव, एस.के. मिश्रा, एसडीएम बी.एस. मरकाम, विजयेन्द्र सारथी, श्रीमती अभिलाषा पैकरा सहित अन्य जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें