Advertisment

19th August 2026

BREAKING NEWS

आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मिलेगी मजबूती : टी.आर. कश्यप

220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ में “शिशु संरक्षण माह” का हुआ शुभारंभ

“बने खाबो-बने रहिबो 2.0” के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी, 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को हसदेव नदी में होगा 'मॉक अभ्यास'

भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यसमिति गठित, मंडल स्तर पर भी सौंपी जिम्मेदारियां

: जिला निर्वाचन अधिकारी, नरेंद्र दुग्गा ने विधानसभा निर्वाचन में लगे सभी अधिकारी, कर्मचारी गण एवं मीडिया के प्रति जताया आभार

Admin Fri, Nov 17, 2023

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी।  विधानसभा निर्वाचन में नरेंद्र दुग्गा, श्रीमती दुग्गा ने अपने संवैधानिक मताधिकार का प्रयोग लाइन में खड़े होकर अपनी बारी आने का इंतजार कर किया एवं विधानसभा निर्वाचन 2023 में एम.सी.बी. जिले के समस्त मतदाताओं आम जनता मतदान कार्य में लगे समस्त अधिकारी, नोडल अधिकारी, कर्मचारी गण, एवं लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ प्रिंटमीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रति लोकतंत्र के पर्व को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए सबको बधाई दी। लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लेने वाले मतदाताओं के प्रति आभार जताया है। वृद्ध एवं शारीरिक तौर पर अक्षम लोगों की मदद के लिए आगे आए राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं, स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं, सबकी प्रशंसा करते हुए सभी के कार्यों की सराहना की है। मतदान अधिकारियों,जिला प्रशासन के समस्त विभाग के विभागाध्यक्षों जो कि विगत कई दिनों से विधानसभा निर्वाचन के कार्यों में लगे हुए थे , पुलिस प्रशासन, बाहर से आए सी.आर.पी.एफ., बी.एस.एफ., आर.पी.एफ., आइ.टी.बी.पी., एस. एस. बी., जिला पुलिस बल, एवं होमगार्ड के जवानों,मतदाता जागरूकता हेतु एवं मतदान केंद्रो की व्यवस्था हेतु स्वीप टीम को विधानसभा निर्वाचन 2023 को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न करने में अहम भूमिका निभाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें