Advertisment

18th October 2026

BREAKING NEWS

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

स्थापना, खनिज, जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, खाद्य सहित विभिन्न विभागों का लिया जायजा,

: हिन्दू सभा की जिला कार्यकारिणी घोषित, सुदर्शन संयोजक, रामचरित अध्यक्ष व अपूर्वकर महामंत्री नियुक्त

Admin Mon, Sep 9, 2024

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी । हिन्दू सभा मनेन्द्रगढ़ जिला एमसीबी की कार्यकारिणी घोषित करते हुये हिन्दू सभा के जिला संयोजक सुदर्शन अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों को संगठन हित में कार्य करने का आग्रह किया है. हिन्दू सभा जिला एमसीबी में सर्वसम्मति से घोषित कार्यकारिणी में अध्यक्ष राम चरित द्विवेदी,महामन्त्री अपूर्वकर, कोषाध्यक्ष - जयचन्द बोथरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष - दिनेश्वर मिश्रा, उपाध्यक्ष उमाशंकर पासी, उपाध्यक्ष शैलेश जैन व विधिक सलाहकार के रूप में अधिवक्ता मनोज त्रिपाठी,अधिवक्ता. आशीष सिंह, अधिवक्ता राजकुमार गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है.इसी प्रकार कार्यकारिणी सदस्यों में सभाजीत यादव,बबलू दास, तुलसी उपाध्याय,रवि सिंह,हेमराज सेन,सोहन सोनी,रामआसरे राय, अधिवक्ता राजेन्द्र तिवारी, राजेन्द्र चोपडा, तुलसी उपाध्याय,जयन्ती लाल यादव, ललित सेन, हरिशंकर पाण्डेय को शामिल किया गया है.इसी क्रम में हिन्दू सभा में महिला संयोजक के रूप में श्रीमती अनुपमा निशी व सह संयोजक के रूप में श्रीमती जया कर को जिम्मेदारी दी गई है. साथ ही हिन्दू सभा के संयोजक सुदर्शन अग्रवाल ने महिला पदाधिकारियों से शीघ्र ही महिला इकाई का गठन करने हेतु निर्देशित किया है.महिलाओं को संस्था से जोड़ने की जिम्मेदारी महिला संयोजक एवं सह संयोजक को दी गई है।हिन्दू सभा के संयोजक सुदर्शन अग्रवाल द्वारा पदाधिकारियों को जिले में संगठन का विस्तार करने का दायित्व दिया गया. कार्यक्रम में चुने गए पदाधिकारियों को राष्ट्र निर्माण के लिए हिंदुओं के सम्मान, लव जिहाद एवं क्षेत्र मे हो रहे धर्मान्तरण के विरोध में कार्य करने को तत्पर रहने को कहा गया.इसके साथ ही समय-समय पर हिंदुओं को जागृत करने के लिए सम्मेलन का आयोजन करना,धर्म परिवर्तन के विरोध में आवाज उठाना शामिल है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें