Advertisment

18th October 2026

BREAKING NEWS

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

स्थापना, खनिज, जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, खाद्य सहित विभिन्न विभागों का लिया जायजा,

: जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का सीनापाली में हुआ आयोजन, शिविर में सभी विभाग से 500 आवेदन पहुंचे, ग्रामीण विकास विभाग से 280 आवेदन राहा

Admin Mon, Sep 30, 2024

देवभोग। गरियाबंद।  ज़िले के देवभोग विकास खण्ड के ग्राम सीनापली में ज़िला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर आयोजित कि गई। कलेक्टर दीपक अग्रवाल के मार्गदर्शन में ग्रामीण जनता कि समस्याओं को सुनने, समझने और मौके पर निराकृत करने के लिए आज शिविर आयोजित कि गई। शिविर में विभिन्न विभाग के कुल 500 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 487 मांग और 13 शिक़ायत के आवेदन थे। जिनमें क़रीब 100 आवेदन को मौके पर ही निराकरण किया गया शेष बचे आवेदन के निराकरण के लिए समय सिमा निर्धारित कि गई शिविर में सबसे ज्यादा ग्रामीण विकास से 280, महिला बाल विकास से 90 और राजस्व विभाग से 45आवेदन मिले थे। शिविर में प्रत्येक विभाग के जिला अधिकारियों ने अपने अपने विभाग के सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और किस तरह से सरकारी योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए भी शिविर में इसकी बारिके से जानकारी दिए। शिविर में पीएचई विभाग के जिला अधिकारी व अनुभाग अधिकारी नदारद रहे*.. शिविर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जिला अधिकारी के साथ साथ अनुभाग के अधिकारी नदारद थे। जब कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने सभी विभाग के जिला अधिकारी को उनके विभाग कि सरकारी योजनाओं को शिविर में जानकारी देने कि बात कहीं तो इस बिच पिएचई विभाग के अभियंता और उप अभियंता अयोजित शिविर में ही अनुपस्थिति थे जिससे कि शिविर में पहुंचे लोगों को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कि जानकारी सही तरीके से नहीं मिल पाई। जिसके चलते शिविर में पहुंचे ग्रामीणों में भारी आक्रोश झलकी और इसकी शिकायत प्रभारी मंत्री के पास जनप्रतिनिधि से लेकर लोगों ने करने कि मंशा बनाए हुए है। शिविर में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहां कि ग्राम वासियों के समस्या का समाधान करने प्रशासन उनके बिच पहुंची है उन्होनें प्रधानमंत्री आवास के तहत् रेत के सम्बंध में कहां कि हितग्राहियों को रेत ढुलाई में कोई अधिकारी कर्मचारी परेशान नहीं करेगा लेकिन आवास के नाम पर रेत माफिया अगर अवैध रेत का परिवहन करते है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कि जाएगी। कलेक्टर  ने जन प्रतिनिधियों के साथ सभी विभागीय स्टॉल का निरीक्षण किया उन्होनें अधिकारियों को ग्रामीणों से विभाग को प्राप्त आवेदनों/समस्याओं का प्राथमिकता के साथ शत प्रतिशत निराकृत करने को भी निर्देष दिये ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें