Advertisment

24th October 2026

BREAKING NEWS

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

दुर्गा पंडाल में आयोजित संगीत संध्या में संगीत कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

नदी ने धूप से क्या कह दिया रवानी में..... उजाले पांव पटकने लगे हैं पानी में.....

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

: आदर्श ग्राम रोझी में जिलास्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन शासकीय योजनाओं का लाभ लेने कलेक्टर ने किया प्रोत्साहित

Admin Sun, Jul 16, 2023

मनेंद्रगढ़ । एमसीबी । कलेक्टर  नरेंद्र कुमार दुग्गा शुक्रवार को मनेंद्रगढ़ विकासखंड के आदर्श ग्राम रोझी के गोठान में आयोजित ज़िलास्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में  पहुँचे।

ज़िलास्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का सर्वश्रेष्ठ फोटो

कलेक्टर श्री दुग्गा ने सर्वप्रथम कछौड़ के 100 सीटर बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास में बालिकाओं की उपस्थिति बढ़ाने और भोजन की गुणवत्ता में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात कलेक्टर जनसमस्या निवारण शिविर रोझी पहुँचे। शिविर में उपस्थित नागरिकों को सभी विभाग के अधिकारियों ने अपने विभाग में संचालित योजनाओं के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। शिविर में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को मिलना चाहिए। आप सभी जागरूक नागरिक बनें और शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ। ज़िला प्रशासन आप सभी की सहायता के लिये हमेशा तत्पर है। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने अपनी माँग और समस्या के संबंध में संबंधित विभाग को आवेदन प्रस्तुत किए। प्राप्त आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिये कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर गोठान परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम में डीएफ़ओ  एलएन पटेल, केल्हारी एसडीएम  मूलचंद चोपड़ा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  सुरेश तिवारी, ज़िला शिक्षा अधिकारी  अजय मिश्रा, ज़िला खाद्य अधिकारी  संजय ठाकुर, ज़िला खेल अधिकारी  गोपाल सिंह, जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें