Advertisment

22nd August 2026

BREAKING NEWS

रेलवे सुविधाओं के विस्तार की मांग, चेंबर प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम को सौंपा मांग पत्र

कीमतें क्या है हमारी उसे मालूम ही नहीं... उसकी ख्वाहिश है हम मुफ्त में हासिल हो जाएँ...

योग और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियां स्वस्थ जीवनशैली के लिए महत्वपूर्ण हैं-प्रतिमा यादव

नन्हे कदमों ने दिया स्वच्छता का बड़ा संदेश

रामचरितमानस और प्रभु श्री राम के चरित्र का चिंतन मनन और अनुसरण करने की अपील

: जिलास्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ युवाओं को विभिन्न खेलों का मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण

Admin Sun, May 14, 2023

मनेंद्रगढ़ / जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में जिलास्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सीखबो-खेलबो-जीतबो के स्लोगन के साथ सभी विकासखंडों में 14 मई से 13 जून तक आयोजित किया जा रहा है। युवाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने का यह अच्छा सुनहरा अवसर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खड़गंवा विकासखंड में फुटबॉल और हैंडबॉल, भरतपुर विकासखंड में वॉलीबॉल और फुटबॉल, मनेंद्रगढ़ विकासखंड में वॉलीबॉल और कबड्डी खेल में प्रशिक्षित ट्रेनर्स के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बालक और बालिकायें जूनियर एवं सब जूनियर लेवल में प्रशिक्षण लेकर आगामी भविष्य की खेल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें