Advertisment

22nd August 2026

BREAKING NEWS

कीमतें क्या है हमारी उसे मालूम ही नहीं... उसकी ख्वाहिश है हम मुफ्त में हासिल हो जाएँ...

योग और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियां स्वस्थ जीवनशैली के लिए महत्वपूर्ण हैं-प्रतिमा यादव

नन्हे कदमों ने दिया स्वच्छता का बड़ा संदेश

रामचरितमानस और प्रभु श्री राम के चरित्र का चिंतन मनन और अनुसरण करने की अपील

सावन सुंदरी प्रतियोगिता में We लीना शाह ने प्रथम तथा प्रतिभा ने द्वितीय स्थान हासिल किया

: जिलास्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न, राष्ट्रीय कृमि नाशक कार्यक्रम 10 अगस्त से होगा प्रारंभ

Admin Thu, Jul 20, 2023

मनेंद्रगढ़। एमसीबी ।कलेक्टर  नरेंद्र कुमार दुग्गा के निर्देशानुसार प्रभारी अपर कलेक्टर श्रीमती अभिलाषा पैकरा की अध्यक्षता में बुधवार को सर्व विभागीय समन्वय समिति और जिलास्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान चलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन 10 अगस्त से राज्य के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों एवं सभी शासकीय एवं अशासकीय शिक्षण संस्थानों में किया जाएगा। जिसमें 1 वर्ष से 19 वर्ष के सभी किशोर एवं किशोरी बालिकाओं को कृमिनाशक दवा अल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जायेगी। 17 अगस्त 2023 को पुनः कार्यक्रम आयोजित कर छूटे हुए बच्चों को अल्बेंडाज़ोल दवा का सेवन कराया जाएगा। कृमिनाशक दवा से बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में वृद्धि, एनीमिया की रोकथाम तथा बच्चों के बौद्धिक विकास में लाभकारी  होता है।

डीपीएम  सुलेमान खान से प्राप्त जानकारी के अनुसार एमसीबी जिले में कुल 1 वर्ष  से 19 वर्ष की आयु वर्ग के 14 हज़ार 77 बच्चों को अल्बेंडाजोल की दवाई खिलाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बैठक में खड़गवां एसडीएम  वीजेंद्र सारथी, डिप्टी कलेक्टर  सीएस पैकरा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेश तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी  अजय मिश्रा तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें