Advertisment

22nd August 2026

BREAKING NEWS

कीमतें क्या है हमारी उसे मालूम ही नहीं... उसकी ख्वाहिश है हम मुफ्त में हासिल हो जाएँ...

योग और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियां स्वस्थ जीवनशैली के लिए महत्वपूर्ण हैं-प्रतिमा यादव

नन्हे कदमों ने दिया स्वच्छता का बड़ा संदेश

रामचरितमानस और प्रभु श्री राम के चरित्र का चिंतन मनन और अनुसरण करने की अपील

सावन सुंदरी प्रतियोगिता में We लीना शाह ने प्रथम तथा प्रतिभा ने द्वितीय स्थान हासिल किया

: ज़िला स्तरीय टास्क फ़ोर्स समिति की बैठक सम्पन्नएनजीटी के मानकों के अनुरूप ठोस एवं तरल अपशिष्ट का प्रबंधन करने संबंधी निर्देश जारी

Admin Thu, Jul 27, 2023

मनेंद्रगढ़। एमसीबी।  प्रभारी अपर कलेक्टर श्रीमती अभिलाषा पैकरा की अध्यक्षता में बुधवार को एनजीटी टास्क फ़ोर्स समिति की ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन संबंधी बैठक आयोजित की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण बोर्ड के क्षेत्रीय प्रबंधक  पीके रबड़े और जूनियर साइंटिस्ट  आरके सिंह भी उपस्थित थे।

बैठक में सभी स्थानीय निकायों को ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करने पर ज़ोर दिया गया। नगरीय निकाय में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने और अपशिष्टों को एसएलआरएम सेंटर के माध्यम से अलग करने के निर्देश दिये गये। प्रतिबंधित कैरी बैग और ई वेस्ट के संग्रहण और रिसाइक्लिंग पर विशेष चर्चा किया गया। नगरीय ठोस अपशिष्ट के संबंध में शैक्षणिक, धार्मिक और सामाजिक संगठनों के द्वारा जन जागरण कार्यक्रमों का आयोजन कर प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही ध्वनि प्रदूषण से रोकथाम के विभिन्न आयामों पर चर्चा की गई। पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिये गये। बैठक में   ज़िला शिक्षा अधिकारी  अजय मिश्रा, सभी नगरपालिका अधिकारी, डीएसपी श्री जांगड़े और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें