Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

पल्स पोलियो अभियान,21 दिसंबर से 23 दिसंबर 2025 तक : पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न,

Praveen Nishee Fri, Dec 19, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस ‘‘पल्स पोलियो अभियान’’ का आयोजन जिले में दिनांक 21 दिसंबर 2025 से 23 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा। अभियान के सुचारू एवं प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने हेतु दिनांक 17 दिसंबर 2025 को कलेक्टर श्री डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया, जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत एमसीबी, समस्त विकासखण्डों के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) – भरतपुर, खड़गवां एवं मनेंद्रगढ़, जिला प्रबंधक (शहरी), स्वास्थ्य विभाग, जिला परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में डॉ. मो. वसीक अस्दक (जिला टीकाकरण अधिकारी) द्वारा पल्स पोलियो अभियान की कार्ययोजना एवं आवश्यक तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। इस दौरान कलेक्टर द्वारा अभियान को सफल बनाने हेतु सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय एवं पूर्ण सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।वहीं डॉ. अविनाश खरें (मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी), जिला एमसीबी ने जानकारी दी कि इस वर्ष जिले में लगभग 51,000 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

कलेक्टर ने कहा कि पोलियो उन्मूलन के लिए यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें