Advertisment

20th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: जिला एमसीबी निजी विद्यालय संगठन की बैठक आयोजित हुई

Admin Sun, Apr 14, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। विजय इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल मनेन्द्रगढ़ के प्रांगण में जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के निजी विद्यालय संचालकों की बैठक वरिष्ठ अधिवक्ता  रमेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। इस बैठक के अन्तर्गत निजी विद्यालयों की कार्यकारिणी जो कि कोरिया जिला के अन्तर्गत कार्य कर रही थी, नये जिले एमसीबी के तहत नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक के अन्तर्गत प्रमुख रूप से विद्यार्थियों की अन्तर्विद्यालयीन प्रतियोगिताएं आयोजित किये जाने पर सभी सदस्यों की सहमति बनी। निजी विद्यालयों की विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की गयी जिसमें मुख्य समस्या आर.टी.ई. की राशि समय पर प्राप्त करने, मान्यता संबंधी कार्य, विद्यालयों की समय सारिणी जैसे प्रमुख बिन्दुओं पर भी चर्चा हुई एवं उचित व्यवस्था हेतु संबंधित अधिकारियों से मिल कर विभिन्न समस्याओं के निराकरण की बात कही गयी। उपस्थित सभी संस्था प्रमुखों ने संगठन की मजबूती एवं सफल संचालन के साथ विद्यार्थियों व अभिभावकों के हित में अपने-अपने विचार भी रखे। इस बैठक में जिला एमसीबी के सम्पूर्ण क्षेत्र के निजी विद्यालयों के संचालक सम्मिलित हुए, जिनमें प्रमुख रूप से मनेन्द्रगढ़ से गुरूकुल विद्या मंदिर के अभिषेक सिन्हा, ब्लाॅसम एकेडेमी से जसपाल कालरा, यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल से राजकुमार पाण्डेय, सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल से सिस्टर मधु, अलास्का स्कूल से फिरोज, सरस्वती विकास विद्यालय से पूनमचन्द अग्रवाल, विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल से श्रीमती इन्द्रा सेंगर, एकेडेमिक हाइट्स से संजीव ताम्रकार, ब्रेनी पब्लिक स्कूल से अकबर रिज़वी, डी.डब्ल्यू.पी.एस. से रमेश सिंह, आलेख पब्लिक स्कूल सिरौली से आयुष अग्रहरि, सिंधी सोसायटी झगराखाण्ड से ओम प्रकाश विश्वकर्मा, वंदना हाई स्कूल लेदरी से विष्णु दास, सेंट जोसेफ लेदरी से ब्रदर जोसेफ, ज्ञानोदय लेदरी से कुमारी कृतिका, न्यू लाईफ हायर सेकेण्डरी स्कूल जनकपुर से डेनियल पटेल, वंदना शिक्षा निकेतन जनकपुर से श्रीमती नीरजा सिंह, माॅ शारदा शिशु निकेतन देवगढ़ से सूरज प्रताप, फ्यूचर ऑफ चिल्ड्रन जनकपुर से अनिरूद्ध चैधरी, लिटिल फ्लावर एकेडेमी चिरमिरी से अनिन्दो लहरी सम्मलित हुए। बैठक का समापन विजय एजुकेशन सोसायटी के सचिव संजय सेंगर के आभार अभिव्यक्ति के साथ हुआ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें