Advertisment

18th August 2026

BREAKING NEWS

“बने खाबो-बने रहिबो 2.0” के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी, 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को हसदेव नदी में होगा 'मॉक अभ्यास'

भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यसमिति गठित, मंडल स्तर पर भी सौंपी जिम्मेदारियां

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

: जनपद अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री से की थी मांग आज स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दी, दो नये एम्बुलेंस की सौगात

Admin Wed, Mar 6, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के द्वारा मनेद्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर जिले में दो नए 108 एम्बुलेंस वाहन की सौगात दिया गया है। 2 नये वाहन आने के बाद अब जिले में कुल 08 वाहन हो गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को जिले के स्थानीय लोगों के द्वारा अवगत कराया गया था, कि हॉस्पिटल जाने में वाहनों की कमी है, फोन करने के उपरांत बहुत समय बाद 108 वाहन उपलब्ध हो पता है। उसके पश्चात श्याम बिहारी जायसवाल के द्वारा जिले में दो नए 108 वाहन की सौगात दिया गया। दोनों 108 वाहनों में से एक मनेंद्रगढ़ एवं दूसरे को जनकपुर के लिए चिन्हांकित किया गया। मनेद्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में दोनों 108 एम्बुलेंस वाहन को हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरजू यादव नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ उपस्थित थे, साथ ही वीरेंद्र सिंह राणा भाजपा जिला महामंत्री एमसीबी एवं द्वारिका जायसवाल चिरमिरी पूर्व मंडल अध्यक्ष की गरिमामय उपस्तिथि रही। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. विकास पोद्दार नोडल अधिकारी, सुलेमान खान डीपीएम, नोडल रेड क्रॉस और सोमेश मंडल उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें