Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

23वीं एशिया मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप-2025 : जिला विशेष शाखा प्रभारी शोभनाथ यादव एशिया एथलेटिक चैंपियनशिप में चयनित

Praveen Nishee Fri, Oct 31, 2025

बिलासपुर। पुलिस विभाग के जिला विशेष शाखा बिलासपुर में प्रभारी के रूप में कार्यरत सहायक उप निरीक्षक शोभनाथ यादव का चयन आगामी 23वीं एशिया मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप-2025 के लिए हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 5 से 10 नवंबर 2025 तक चेन्नई (भारत) में आयोजित की जाएगी।

शोभनाथ यादव भारतीय एथलेटिक टीम में डिस्कस थ्रो और हैमर थ्रो इवेंट्स में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। वे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस ग्राउंड और बहतराई स्टेडियम में निरंतर कठोर अभ्यास कर रहे हैं।

उन्होंने अपनी तैयारी को लेकर कहा कि वे पूर्ण आत्मविश्वास के साथ देश के लिए पदक जीतने का प्रयास करेंगे, जिससे राज्य और पुलिस विभाग का गौरव बढ़ेगा।

उल्लेखनीय है कि शोभनाथ यादव पूर्व में भी अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश, राज्य एवं पुलिस विभाग को कई बार गौरवान्वित कर चुके हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें