Advertisment

13th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

सेवा पखवाड़ा दिवस पर मनेन्द्रगढ़ में : 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ दिव्यांग एवं स्वास्थ्य शिविर

Praveen Nishee Thu, Sep 25, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। सेवा पखवाड़ा दिवस के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल, मनेंद्रगढ़ में दिव्यांग एवं स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस शिविर ने जिले के सैकड़ों नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं एवं दिव्यांग हितग्राहियों को प्रमाणपत्र और कार्ड प्रदान कर महत्वपूर्ण सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन किया। शिविर में दिव्यांग हितग्राहियों के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए और यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (UDID) कार्ड पंजीयन की प्रक्रिया पूरी की गई। कुल 63 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 11 लाभार्थियों को मौके पर ही UDID कार्ड वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त शिविर में 452 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ तथा 161 मरीजों को निःशुल्क औषधियां प्रदान की गईं।

इस शिविर में मेडिकल बोर्ड के अंतर्गत विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं दी। इनमें डॉ. विकास पोद्दार (मेडिसिन), डॉ. प्रकाश जायसवाल (हड्डी रोग), डॉ. रश्मि कुमार (स्त्री रोग), डॉ. एस.एस. सिंह (शिशु रोग), डॉ. कौशिक सूत्रधार (ईएनटी) और डॉ. मनोज सिंह (नेत्र रोग) शामिल थे। साथ ही डॉ. राजकुमार, डॉ. दिव्या मीना, डॉ. मधु चौहान, डॉ. नितेश रोकराम और डॉ. निशा चौधरी ने भी अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर के दौरान अस्पताल अधीक्षक डॉ. स्वप्निल तिवारी ने संपूर्ण व्यवस्था का निरीक्षण किया। शिविर में लैब से जुड़े कार्यों का संचालन आर.डी. दीवान, निकेश गुप्ता एवं धर्मपाल सिंह ने किया, जबकि औषधि वितरण की जिम्मेदारी फार्मासिस्ट गायत्री मरकाम एवं कु. संतोष ने निभाई। मरीजों की देखभाल में स्टाफ नर्स अल्पना पटेल, आर.एच.ओ. श्रीमती सम्पा बेक एवं श्रीमती पुष्पा मिंज, एम.पी.डब्ल्यू. आफताब, उमाशंकर और दिनेश गुप्ता सक्रिय रहे। शिविर संचालन एवं व्यवस्थापन में प्रमेन्द्र कुमार (सुपरवाइजर), ऋषभ कुमार तिवारी (डाटा एंट्री ऑपरेटर), मितानिन रुकमणी और सफाई सुपरवाइजर शारदा तिवारी का योगदान सराहनीय रहा। UDID प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया में प्रमुख अस्पताल प्रबंधक सोमेंद्र मंडल, कंप्यूटर ऑपरेटर आनंद और डाटा एंट्री ऑपरेटर कुनाल लालपुरे का भी विशेष सहयोग रहा।

शिविर के दौरान उप संचालक एवं डिप्टी कलेक्टर श्रीमती इंदिरा मिश्रा ने स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने शिविर में कार्यरत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी।

जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने शिविर की सफलता पर सभी प्रतिभागी अधिकारियों, चिकित्सकों और कर्मचारियों की सराहना की और नागरिकों से अपील की कि वे स्वास्थ्य सेवाओं का नियमित रूप से लाभ उठाते हुए स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में सहयोग दें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें