Advertisment

13th August 2026

BREAKING NEWS

हर घर तिरंगा और ‘वंदे मातरम‘ थीम पर तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया नेतृत्व, हजारों नागरिकों ने हाथों में तिरंगा थाम कर दिया राष्ट्रभक्ति

हर घर तिरंगा एवं नशा मुक्त भारत अभियान के तहत भव्य जागरूकता रैली

JBCCI गठन और तत्काल वेतन वार्ता की मांग; महिला श्रमिकों ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने बच्चों को खिलाई कृमिनाशक दवा

सुशासन तिहार समाधान शिविर का आयोजन : दिव्यांगजनों को मिला सहारा

Praveen Nishee Sat, May 17, 2025

मनेंद्रगढ़।एमसीबी । ग्राम पंचायत नागपुर में 16 मई 2025 को सुशासन तिहार समाधान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक सीधे पहुंचाना था। विशेष रूप से दिव्यांगजनों के लिए यह शिविर सहायक सिद्ध हुआ। समाज कल्याण विभाग मनेन्द्रगढ़ द्वारा पूर्व में प्राप्त आवेदनों की जांच कर पात्र पाए गए दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण वितरित किए गए। शिविर में कुल 7 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 1 दिव्यांगजन को व्हीलचेयर, तथा 5 दिव्यांगजनों को छड़ी प्रदान की गई, जिससे उनके दैनिक जीवन में सहूलियत हो सके। इस वितरण कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी बाई खुसरो, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले, जनपद सदस्य श्रीमती रीना अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी लिंगराज सिदार, जनपद सीईओ सुश्री वैशाली सिंह, तहसीलदार सुश्री उमंग जैन, सहित अनेक जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर का उद्देश्य सुशासन के तहत जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाना था। इस अवसर पर जनसमुदाय ने इस आयोजन की सराहना की और शासन द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें