Advertisment

18th June 2026

BREAKING NEWS

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, श्रीमती रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप शामिल होगी

पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने की मांग, विधायक के समक्ष रखी गई समस्याएं

उप जेल मनेन्द्रगढ़ में विशेष स्वास्थ्य शिविर, 94 बंदियों की हुई व्यापक जांच

नगर की होनहार छात्रा डॉ श्वेता सिंह यंग साइंटिस्ट अवार्ड 2026 से सम्मानित

योग भारतीय परंपरा एवं संस्कृति का अमूल्य देन-उपाध्याय

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में : हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली का पर्व

Praveen Nishee Sun, Oct 19, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। दीपावली के इस विशिष्ट अवसर पर सबसे पहले विशेष प्रातः सभा का आयोजन किया गया गया।प्राचार्य डॉ. बसंत कुमार तिवारी द्वारा माता लक्ष्मी एवम् बुद्धि के दाता भगवान श्री गणेश के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन तथा माल्यार्पण किया गया, तत्पश्चात् कक्षा दूसरी के विद्यार्थी जिज्ञांश आर्या द्वारा इस विशेष दिन के महत्त्व को बताने हेतु एक भाषण प्रस्तुत किया गया। कक्षा चौथी के छात्र-छात्राओं द्वारा सुमधुर गीत की प्रस्तुति दी गई, इस आनंदमय प्रस्तुति के पश्चात कक्षा दूसरी के छात्र - छात्राओं द्वारा माता शबरी एवम् भगवान श्रीराम हेतु उनके प्रेम पर आधारित एक नाटक प्रस्तुत किया गया इस भावनात्मक प्रस्तुति के पश्चात विद्यालय के वरिष्ठ छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया गया इस शानदार नृत्य प्रस्तुति के पश्चात विद्यालय के वरिष्ठ छात्र- छात्राओं द्वारा दीपावली पर्व की महत्व को बताने हेतु एक शानदार नाट्य प्रस्तुति दी गई, इस नाटक के द्वारा विद्यालय के वरिष्ठ छात्र - छात्राओं ने सत्य की जीत तथा भगवान श्री राम के आदर्शों तथा मूल्यों को विद्यालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

इस विशेष अवसर पर प्राचार्य डॉ. बसंत कुमार तिवारी ने विद्यालय को संबोधित करते हुए कहा कि दीपावली का पर्व केवल दीप जलाने का उत्सव नहीं, बल्कि यह अंधकार से प्रकाश की ओर, अज्ञान से ज्ञान की ओर और बुराई से अच्छाई की ओर बढ़ने का प्रेरक संदेश देता है। यह पर्व हमें यह सिखाता है कि जैसे दीपक स्वयं जलकर दूसरों का मार्ग प्रकाशित करता है, वैसे ही हमें भी अपने जीवन में परोपकार, सत्य और सदाचार के दीप प्रज्ज्वलित करने चाहिए।

इसी क्रम में विद्यालय की प्री- प्राइमरी कक्षाओं हेतु पॉटलक पार्टी का भी आयोजन किया गया था, इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में साझेदारी, सहयोग और आत्मनिर्भरता की भावना को प्रोत्साहित करना था।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने-अपने घरों से स्वादिष्ट व्यंजन तैयार कर लाए और उन्हें एक-दूसरे के साथ साझा किया। विद्यालय का प्रांगण बच्चों की हंसी, स्वाद और उत्साह से गूँज उठा। प्रत्येक कक्षा में बच्चों ने अपने साथियों के साथ मिलकर परोसे गए व्यंजनों का आनंद लिया।

प्राचार्य डॉ. तिवारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों को साझा करने, कृतज्ञता और सामूहिकता की भावना सिखाते हैं। उन्होंने अभिभावकों का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने बच्चों को स्वस्थ और स्वादिष्ट भोजन ले जाने हेतु प्रेरित किया।

अगले क्रम में विद्यालय के चारों सदनों के मध्य रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। सुंदर रंगों से बनी हुई विभिन्न कलाकृतियों ने पूरे विद्यालय भवन में चार चांद लगा दिए।

इस विशिष्ट आयोजन पर विद्यालय की निदेशिका श्रीमति पूनम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समाज की आवश्यकता है- पर्यावरण-संरक्षण, स्वच्छता और आपसी सद्भाव।

इस दिवाली मैं आप सबसे अपेक्षा करती हूँ कि हम घरों में मिट्टी के दीप जलाएँ,पटाखे जलाने से परहेज करें,और जरूरतमंदों के साथ अपनी खुशियाँ बाँटे।

हमेशा याद रखें कि सच्चा आनंद दूसरों की मदद करने, मिल-जुलकर त्यौहार मनाने और अपने कर्तव्यों का पालन करने में है। अपने विचारों और व्यवहार से समाज को रोशन करें—यही दीपावली का सच्चा संदेश है।आइए, संकल्प लें कि इस पर्व को हम स्वच्छ, सुरक्षित और शांति से मनाएँगे—देश-समाज का नाम रोशन करेंगे और हर हृदय में ख़ुशियों के दीप प्रज्ज्वलित करेंगे। राष्ट्रगान तथा शुभकामनाओं के साथ इस विशेष कार्यक्रम का समापन किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें