Advertisment

25th June 2026

BREAKING NEWS

1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय है, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता-कृष्ण बिहारी जायसवाल

विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प

दूरस्थ क्षेत्रों तक चिकित्सा शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना है सरकार का संकल्प: श्याम बिहारी जायसवाल

मलेरिया रोधी माह के तहत जन-जागरूकता एवं निरीक्षण अभियान संचालित

लीला देवी तोदी पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

: एकेड़ेमिक हाईट्स स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दिवाली का पर्व

Admin Sat, Nov 2, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी।  एकेडेमिक हाईट्स पब्लिक स्कूल में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों, प्राचार्य एवं निदेशकों द्वारा दीपोत्सव का त्यौहार शुभ दीपावली बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l कार्यक्रम का शुभारम्भ बुद्धि दाता भगवान श्री गणेश और धन् धान्य की देवी माता लक्ष्मी का विधि विधान पूर्वक पूजन एवं आरती के साथ हुआ l कार्यक्रम की अगली कड़ी में विद्यार्थियों द्वारा त्याग की मूर्ति भगवान श्री राम के बाल्यावस्था से लेकर राज्याभिषेक तक की जीवनी पर आधारित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी गई, जिसमें नन्हें श्री राम के बचपन की नटखट क्रियाएं, धनुष तोडना, सीता स्वयंवर, मंथरा के कहने पर माता कैकेयी द्वारा श्री राम के वनवास गमन की मांग, सीता हरण, लंका दहन, रावण वध, अयोध्या वापसी और राज्याभिषेक का चरित्र चित्रण किया गया l भगवान राम, माता सीता, भ्राता लक्ष्मण एवं श्री हनुमान के अयोध्या वापसी की ख़ुशी में अयोध्यावासियों द्वारा नृत्य संगीत तथा दीपावली का त्यौहार की भी प्रस्तुति विद्यार्थियों द्वारा दी गई l विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा पटाखे फोड़कर दीपावली का पर्व मनाया गया l तत्पपश्चात उपस्थित सभी लोगों को मिठाइयाँ बांटी गई l कक्षाओं छठवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें अठहट्टर विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं अयंत सुन्दर आकर्षक रंगोलिया बनाई l विद्यालय के डायरेक्टर  श्रीमती आशी कक्कड़ एवं श्रीमती ज्योति ताम्रकार द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का निरीक्षण कर जजमेंट किया गया और प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार विजताओं की घोषणा की गई l कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य पी. रविशंकर द्वारा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों और अन्य सभी कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनायें देकर सुरक्षित तरीके से दीपावली मनाने हेतु जानकारी दी l इस दीपोत्सव के कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक  संजीव ताम्रकार, श्रीमती ज्योति ताम्रकार, आशीष कक्कड़, श्रीमती आशी कक्कड़,  प्रशांत अग्रवाल, श्रीमती तोशी अग्रवाल, श्रीमती नीरू सिन्हा उपस्थित होकर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया एवं शुभकामनायें एवं साधुवाद दिया l

विज्ञापन

जरूरी खबरें