Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

शहर में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर : अतिक्रमण न करें, अन्यथा नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी - इसहाक खान

Praveen Nishee Sat, Dec 27, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। शहर में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर स्थानीय प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। नगर के प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासनिक अमले ने अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेले, गुमटी, दुकानों के बाहर फैला सामान एवं अन्य अस्थायी निर्माण हटवाए गए।

प्रशासन की इस कार्रवाई से कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल भी देखने को मिला, हालांकि अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आमजन की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही थी, जिससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दुकानदारों और व्यापारियों से अपील की गई कि वे निर्धारित सीमा के भीतर ही अपना व्यवसाय संचालित करें और प्रशासन का सहयोग करें।

नगर पालिका अधिकारी इसहाक खान ने कहा कि “शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और आम नागरिकों को होने वाली परेशानी से निजात दिलाने के उद्देश्य से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। सभी व्यापारियों एवं नागरिकों से अपील है कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण न करें, अन्यथा नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।”

विज्ञापन

जरूरी खबरें