Advertisment

22nd June 2026

BREAKING NEWS

वन भूमि डायवर्सन और टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

811 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष आवास व्यवस्था, कंट्रोल रूम भी सक्रिय

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

भारतीय जनता पार्टी मनेन्द्रगढ़ नगर मंडल द्वारा : डॉ. बाबा साहब अंबेडकर जयंती मनाई गई

Praveen Nishee Tue, Apr 15, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आमाखेरवा में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। वार्ड क्र. 22 में आयोजित मुख्य समारोह में नपा अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा,भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित वर्मा, पार्षदगण एवं अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं ने डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

सर्वप्रथम अधि. श्याम बिहारी रैकवार ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया. भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा, "डॉ. भीमराव अम्बेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक हैं। उन्होंने जीवन भर शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। आज हमें उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।"अन्य वक्ताओं ने भी उनके विचारों को आत्मसात करने और समाज में समरसता बनाए रखने का संदेश दिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर सरजू यादव पूर्व नेता प्रतिपक्ष,जे के सिंह,दिनेश्वर मिश्रा, रामचरित द्विवेदी, आशीष सिंह, समसुद्दीन अंसारी, जया कर, प्रतिमा पटवा, पूजा घोषाल,संजय गुप्ता,आदित्यराज डेविड,पार्षद सुनैना विश्वकर्मा, पार्षद नीलू जायसवाल,पार्षद सुशीला सिंह, अमृत लाल तिवारी, रामधुन जायसवाल,आलोक जायसवाल, आशीष मजूमदार, हरि मिश्रा, विनीत जायसवाल, संजीव सिंह, आनंद ताम्रकार, उर्मिला राव, जया घोष, अखिलेश मिश्रा, जयंती यादव, विवेक अग्रवाल,हिमांशु श्रीवास्तव, आदित्य अग्रवाल समेत पार्टी कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद रहे.

विज्ञापन

जरूरी खबरें