Advertisment

1st July 2026

BREAKING NEWS

योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, सभी विभाग समयबद्ध वार्षिक कार्ययोजना बनाकर करें प्रभावी क्रियान्वयन - कलेक्टर

नागरिकों से कलेक्टर ने की सीधी बातचीत, जिला पंचायत सीईओ एवं अपर कलेक्टर ने भी सुनीं समस्याएं और दिए आवश्यक निर्देश

उप जेल मनेन्द्रगढ़ का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के नेतृत्व में किया गया औचक निरीक्षण

आज लगाए गए 50 पौधे आने वाले समय में स्वच्छ हवा, हरियाली और स्वस्थ जीवन की मजबूत नींव बनेंगे- अनीता फर्मानिया

करनी सेना के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का स्वागत, पीड़ित परिवार से मिलने बैकुंठपुर रवाना हुआ काफिला

: एमसीबी जिले के पूर्व इतिहास में गोंड जनजाति की भूमिका सराहनी य- डॉ विनोद पांडेय

Admin Sun, Feb 18, 2024

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी छत्तीसगढ़ का इतिहास- राष्ट्रीय परिपेक्ष में, 16 फरवरी से 18 फरवरी तक महंत घासीदास स्मारक एवं संग्रहालय रायपुर में आयोजित किया गया, इस कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से विवेक आचार्य संचालक पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग, डॉ पी. के. मिश्रा निर्देशक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण नई दिल्ली, प्रो चंद्रशेखर गुप्त पूर्व विभाग अध्यक्ष नागपुर विश्वविद्यालय. आचार्य रमेंद्र नाथ मिश्रा पूर्व विभाग अध्यक्ष इतिहास रायपुर, पी.सी.पारख उपसंचालक, जी. एल. रायकवार पूर्व उपसंचालक रायपुर. पूर्व संयुक्त संचालक राहुल कुमार सिंह, डॉ दिनेश नंदनी परिहार, प्रो आर.एन विश्वकर्मा, प्रो के. के. अग्रवाल, डॉ महेंद्र कुमार मिश्रा आदि प्रमुख इतिहासकार उपस्थित रहे, नवीन एम.सी.बी. जिले के इतिहासकार डॉ विनोद कुमार पांडेय ने मनेद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में स्वतंत्रता आंदोलन-गोंड जनजाति के विशेष संदर्भ में प्रस्तुत किया डॉ पांडे नवीन एमसीबी जिला जो पूर्व कोरिया व चांगभखार रियासत का हिस्सा रहा तथा प्रारंभ से जिले के ऐतिहासिक सांस्कृतिक व स्वतंत्रता आंदोलन पर बोलते हुए गोंड जनजाति के योगदान पर प्रकाश डाला, डॉ पांडेय कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के शोध संस्थानों के लाइफ फैलो है । इन्होंने 41 राष्ट्रीय एवं तीन अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र विभिन्न विषयों पर्यटन,पुरातत्व,संस्कृति के अतिरिक्त शिक्षा, मानवाधिकार एवं ग्रामीण विकास विषय पर प्रस्तुत कर चुके हैं "राज्यपाल शिक्षक पुरस्कार" से सम्मानित डॉ पांडेय वर्तमान में शासकीय हाई स्कूल पिपरिया में प्राचार्य एवं पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग में जिला सहायक नोडल अधिकारी के पद पर कार्यरत है, जिले के पुरातत्व एवं पर्यटन के विकास के लिए प्रयासरत है

विज्ञापन

जरूरी खबरें