Advertisment

26th October 2026

BREAKING NEWS

78 वर्षों से श्रीराम मंदिर प्रांगण में हो रही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का दिया संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों से मिलकर जाना हालचाल

WhatsApp के जरिए 80 लाख की साइबर ठगी, कंपनी निदेशक की पहचान का दुरुपयोग…

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

: हौसलों की उड़ान से सपना हुआ साकार , स्टेट टॉपर सुनीता और प्रिया ने लिया हेलीकॉप्टर जॉयराइड का आनंद

Admin Sat, Jun 10, 2023

मनेंद्रगढ़ / रायपुर में आज बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले प्रतिभाशाली छात्रों ने ऊंची उड़ान भरी। भरतपुर-सोनहत विधायक  गुलाब कमरो ने शिक्षामंत्री डॉ. प्रेमसाय टेकाम के साथ हरी झंडी दिखाकर हेलिकॉप्टर को रवाना किया। एमसीबी ज़िले के भरतपुर विकासखंड से कु.सुनीता बैगा और मनेंद्रगढ़ विकासखंड से कु.प्रिया रोहरा शामिल हुई। विशेष पिछड़ी जनजाति की सुनीता बैगा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल भरतपुर में कक्षा 12 वीं मेरिट सूची में उत्तीर्ण की हैं और भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती हैं। हेलीकॉप्टर जॉयराइड को लेकर अपने अनुभव में सुनीता ने बताया कि मैं आज रातभर सो नहीं पाई, बार-बार घड़ी देख रही थी, कब सुबह होगी और कब मैं हेलीकॉप्टर में बैठूंगी। आखिरकार मैं हेलीकॉप्टर में बैठी और बहुत मजा आया। मेरे परिवार के कोई भी सदस्य आज तक हेलीकॉप्टर में नहीं बैठे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हमें हेलीकॉप्टर में घूमने का मौका दिया इसके लिए मैं उनको बहुत बहुत धन्यवाद देती हूँ। विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल मनेन्द्रगढ़ की कक्षा 12 वीं की छात्रा प्रिया रोहरा ने हेलीकॉप्टर जॉयराइड के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि छोटे से शहर से आकर यहाँ हेलीकॉप्टर में बैठना किसी सपने से कम नही है। हेलीकॉप्टर जॉयराइड मिलने से मैं बहुत खुश हूँ। उल्लेखनीय है कि नवगठित मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले दो छात्रा मुख्यमंत्री के द्वारा आयोजित हेलीकॉप्टर जॉयराइड में पहुँचे। एमसीबी से प्रिया रोहरा और सुनीता बैगा ने रायपुर में जॉयराइड का आनंद लिया। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा, प्रिया और सुनीता का उत्साहवर्धन करने के लिए रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित थे। उन्होंने दोनों छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की बधाई दी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें