Advertisment

13th August 2026

BREAKING NEWS

हर घर तिरंगा और ‘वंदे मातरम‘ थीम पर तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया नेतृत्व, हजारों नागरिकों ने हाथों में तिरंगा थाम कर दिया राष्ट्रभक्ति

हर घर तिरंगा एवं नशा मुक्त भारत अभियान के तहत भव्य जागरूकता रैली

JBCCI गठन और तत्काल वेतन वार्ता की मांग; महिला श्रमिकों ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने बच्चों को खिलाई कृमिनाशक दवा

छत्तीसगढ़ सबरी सेवा संस्थान लखनपुर जिला सरगुजा : नशा मुक्ति केंद्र अंबिकापुर शाखा द्वारा केदारपुर में फलदार पौधों का वृक्षारोपण किया गया

Praveen Nishee Fri, Jun 6, 2025

अंबिकापुर। सरगुजा। छत्तीसगढ़ सबरी सेवा संस्थान लखनपुर जिला सरगुजा के तत्वाधान में नशा मुक्ति केंद्र अंबिकापुर शाखा द्वारा केदारपुर में फलदार पौधों का वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था सचिव सुरेंद्र साहू के द्वारा किया गया। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्था के द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर फलदार वृक्षों का रोपण किया गया।

श्री अरनव ने बताया की हर साल 5 जून का दिन विश्व भर में विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है इसका मकसद है लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक और सचेत करना। प्रकृति बिना मानव जीवन संभव नहीं। ऐसे में या बेहद जरूरी है कि हम पेड़ पौधों जंगलों नदियों भूमि पहाड़ सबका महत्व समझे इस दिवस को मनाने का फैसला 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद लिया गया । छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान लखनपुर जिला सरगुजा छग द्वारा छत्तीसगढ़ के जिला सुरजपुर के वृद्धाश्रम सिलसिला , मुंगेली के रामपुर में, जशपुर कोरबा जिलों में वृक्षारोपण का कार्य किया गया।कार्यक्रम में अरनव, आशीष, राजेश सराठे, अंचल सिंन्हा, श्रीमती देवन्ती साहू, भारती साहू, पायल गुप्ता, अमृता राजवाड़े,कमल यादव, मोहित राजवाड़े, रामलाल यादव ,आकाश साहू, ओमप्रकाश ,हरकेश गुप्ता,राहुल , खलखो,अमित ,विनोद , महेंद्र का सराहनीय योगदान रहा । साथ ही सभी वृक्षारोपण किये गये वृक्षों को तार से फेसिंग भी किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें