Advertisment

13th August 2026

BREAKING NEWS

हर घर तिरंगा और ‘वंदे मातरम‘ थीम पर तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया नेतृत्व, हजारों नागरिकों ने हाथों में तिरंगा थाम कर दिया राष्ट्रभक्ति

हर घर तिरंगा एवं नशा मुक्त भारत अभियान के तहत भव्य जागरूकता रैली

JBCCI गठन और तत्काल वेतन वार्ता की मांग; महिला श्रमिकों ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने बच्चों को खिलाई कृमिनाशक दवा

छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान : नशा को जड़ से समाप्त करना होगा- अमृता जायसवाल

Praveen Nishee Sun, Jun 1, 2025

अंबिकापुर। सरगुजा। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा संचालित नशा मुक्ति केंद्र अंबिकापुर परिसर में विश्व धूम्रपान निषेध दिवस का आयोजन समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री उईके के मार्गदर्शन में किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परिविक्षा अधिकारी श्रीमती बैक एवं प्रभावती दास एवं मुख्य प्रवक्ता के रूप में ब्रह्म कुमारी की मुख्य संचालिका विद्या गायत्री परिवार से अमृता जायसवाल उपस्थित थी। समाज कल्याण विभाग से ललित कुमार जगत ,संदीप दुबे ,सहेंद्र कुमार, लक्ष्मण , देवांगन राम भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य धूम्रपान की विषय पर था ।सभी प्रवक्ताओं ने धूम्रपान निषेध के बारे में संस्था में भर्ती हितग्राहियों को सलाह दिया एवं नशा त्याग कर अच्छा आदमी बनने का सलाह दिया साथ हि धूम्रपान हमारी जिंदगी में कितना नुकसान करती है एवं इसके शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी प्रदान किया और सलाह दिया कि धूम्रपान से सभी लोगों को दूर रहना चाहिए। धूम्रपान के द्वारा कैंसर एवं अन्य जटिल बीमारी होने का खतरा होता है। कार्यक्रम का संचालन अरनव ने करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान लखनपुर जिला सरगुजा छग के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू के मार्गदर्शन में यह नशा मुक्ति केंद्र संचालित हो रहा है। अभी तक सैकड़ों हितग्राही नशा से मुक्त होकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं।साथ ही अमित अग्रवाल जी ने भी मंच का साझा किया। वालंटियर सदस्य राहुल तिवारी जी ने भी अपना अपना अनुभव साझा किया। अंत में सभी ने तंबाकू निषेध दिवस शपथ और प्रतिज्ञा लिया कि हम सब धूम-पान से दूर रहेंगे और अन्य लोगों को भी प्रेरणा प्रदान करेंगे। अंत में छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा सभी को स्वल्पाहार कराया गया। कार्यक्रम में संस्था के कर्मचारी कुलदीप, आशीष, आकाश साहू के सहयोग से कार्यक्रम सुचारु रूप से पूर्ण हुआ|

विज्ञापन

जरूरी खबरें