Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

स्वास्थ्य विभाग ने किया जागरूक : पं. श्याम शंकर मिश्र कॉलेज में नशा मुक्ति शिविर आयोजित

Praveen Nishee Thu, Dec 4, 2025

देवभोग। गरियाबंद। पं. श्याम शंकर मिश्र महाविद्यालय में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित नशा मुक्ति शिविर में कॉलेज की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नशे के दुष्परिणामों को समझते हुए जागरूकता का संकल्प लिया।

शिविर में उपस्थित विशेषज्ञ डॉक्टरों ने छात्राओं को बताया कि नशा किस तरह शरीर, मानसिक स्वास्थ्य और भविष्य पर गंभीर प्रभाव डालता है। तंबाकू, शराब और अन्य मादक पदार्थों से होने वाले नुकसान को समझाते हुए उन्होंने कहा कि युवतियों के लिए नशा और भी अधिक हानिकारक है, क्योंकि यह हार्मोनल संतुलन, पढ़ाई और आत्मविश्वास पर सीधा प्रभाव डालता है।

शिविर में छात्राओं को नशा छोड़ने के उपाय, तनाव प्रबंधन, योग व सकारात्मक गतिविधियों के महत्व के बारे में समझाया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि यदि कोई नशे की आदत में फँसा है, तो उसे छिपाने के बजाय मदद लेना जरूरी है, क्योंकि आज सरकार कई नशामुक्ति केंद्र और परामर्श सुविधाएँ उपलब्ध करा रही है।

महाविद्यालय की छात्राओं ने इस दौरान अपने अनुभव भी साझा किए। कई छात्राओं ने बताया कि उन्होंने परिवार और समाज में नशे के कारण होने वाली परेशानियाँ देखी हैं, इसलिए वे नशामुक्त समाज बनाने में सक्रिय भूमिका निभाना चाहती हैं।

शिविर के अंत में स्वास्थ्य विभाग ने छात्राओं को ‘नशा छोड़ो–स्वास्थ्य पाओ’ संदेश दिया और आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेकर नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

शिविर के दौरान मौजूद रहे डॉ. सनी यादव ,दंत चिकित्सक,दिनेश सोनकर ,एनसीडी ,काउंसलर रत्नेश साहू ,एसटीएस काउंसलर ,प्रभारी प्राचार्य निर्मला कंवर सहायक प्रध्यापक वाणिज्य ,योगेश साहू ,अतिथि ,व्याख्याता अर्थशास्त्र, राकेश डोरे अतिथि व्याख्याता भूगोल, नेहरू सोनवानी सतीश साहू, मौजूद रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें