Advertisment

22nd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: निर्वाचन के चलते आबकारी ने अब तक 40 जगहों पर मारा छापा, 19 प्रकरण में 18 गिरफ्तार’,छापेमारी में 100 लीटर अवैध महुआ मदिरा पकड़ाया

Admin Thu, Nov 2, 2023

कोरिया 02 नवम्बर 2023/आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के परिप्रेक्ष्य में कोरिया कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले के आबकारी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों के विभिन्न दलों के माध्यम अवस्थित होटल तथा ढाबों में अवैध मदिरा व अन्य मादक द्रव्यों के सेवन, विक्रय, चौर्यनयन, संग्रहण इत्यादि जैसी कोई  गतिविधि न हो, इस हेतु लगातार आबकारी विभाग द्वारा छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है। बैकुण्ठपुर थाना के अंतर्गत खाटपानी नाला के पास लावारिस अवस्था में 15 हजार रुपए की 100 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 14 हजार रुपए 200 किग्रा महुआ लहान की जब्ती की गई। आदर्श आचार संहिता के दौरान अब तक जिले में 40 जगहों में आबकारी विभाग द्वारा छापेमारी की कार्यवाही की गई है तथा  19 प्रकरणों पर 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा इस दौरान लगभग 260 लीटर मदिरा तथा 200 किलोग्राम महुआ लाहन की जब्ती की गई है। बरामद सामग्रियों की कीमत करीब 31 हजार रुपये है। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि लगातार इसी प्रकार की कार्यवाही आगे भी की जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें