Advertisment

23rd August 2026

BREAKING NEWS

रेलवे सुविधाओं के विस्तार की मांग, चेंबर प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम को सौंपा मांग पत्र

कीमतें क्या है हमारी उसे मालूम ही नहीं... उसकी ख्वाहिश है हम मुफ्त में हासिल हो जाएँ...

योग और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियां स्वस्थ जीवनशैली के लिए महत्वपूर्ण हैं-प्रतिमा यादव

नन्हे कदमों ने दिया स्वच्छता का बड़ा संदेश

रामचरितमानस और प्रभु श्री राम के चरित्र का चिंतन मनन और अनुसरण करने की अपील

: ED ने कारोबारी ढेबर को किया गिरफ्तार:शराब घोटाले से जुड़ा है मामला

Admin Sat, May 6, 2023

  • मार्च के महीने में ढेबर के घर और दफ्तर पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमारी की थी 
रायपुर । (रवीश बेंजामिन) ED ने रायपुर के कारोबारी अनवर ढेबर को गिरफ्तार कर लिया है। मार्च के महीने में ढेबर के घर और दफ्तर पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमारी की थी। लगातार पूछताछ और जांच इस मामले में की जा रही थी। बीती रात रायपुर के एक होटल में ED की टीम ने दबिश दी थी। वहीं पूछताछ के लिए ढेबर को बुलाया गया था। इसके बाद कुछ पुख्ता सबूत हाथ लगने पर ED ने ढेबर को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार की दोपहर ढेबर को रायपुर की अदालत में पेश किया गया है। ED ने जज अजय सिंह की अदालत में ढेबर को पेशकर रिमांड की मांग की है। फिलहाल सुनवाई जारी है। ED सूत्रों ने बताया कि आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर शहर के कुछ कारोबारी ने शराब से अवैध कमाई की और मनी लॉन्ड्रिंग की। इसी मामले की जांच चल रही है। ये प्रकरण पिछले साल सामने आए कोल मामले से अलग है।

महापौर को ED दफ्तर बुलाया गया

एक तरफ अनवर ढेबर पर गिरफ्तारी की कार्रवाई ईडी ने की है। दूसरी तरफ उनके भाई शहर के महापौर एजाज ढेबर को भी पूछताछ के लिए ईडी ने दफ्तर बुला लिया। मंगलवार को ही ईडी ने करीब 12 घंटे अपने दफ्तर में बैठाए रखा था। इसके बाद फिर से शनिवार को उन्हें प्रवर्तन निदेशालय दफ्तर में बुलाया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

दफ्तर के बाहर ढेबर महापौर समर्थक महिलाएं धरने पर बैठ गई हैं

उधर, जैसे ही महिलाओं को महापौर के ईडी दफ्तर में पहुंचने की सूचना मिली। सभी महिलाएं दफ्तर के बाहर पहुंच गईं। ये महिलाएं धरने पर बैठ गई हैं। सभी महापौर एजाज ढेबर की समर्थक हैं। मंगलवार को भी जब ढेबर पूछताछ के लिए बुलाए गए तो इसी तरह से महिलाओं ने धरना दे दिया था। फिर से महिलाएं ED कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर रही हैं। अंदर ED के अधिकारी एजाज ढेबर से पूछताछ कर रहे हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें