Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम : समाज में शिक्षा परम आवश्यक है अगर शिक्षा नहीं है तो समाज आगे नहीं बढ़ सकता- उजित नारायण सिंह

Praveen Nishee Sat, Dec 27, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी।अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम स्थापना दिवस कार्यक्रम एम,सी,बी जिले के ग्राम पंचायत बाला सदाबहार स्कूल मैदान में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उजित नारायण सिंह, जिला पंचायत सदस्य, विशिष्ट अतिथि संतोष सिंह जनजाति गौरव समाज जिला अध्यक्ष, अध्यक्षता वनवासी कल्याण आश्रम के जिला अध्यक्ष गणेश कुमार अग्रवाल, मुख्य वक्ता विनोद कुमार शुक्ला प्रान्त कोषाध्यक्ष, नगर समिति के अध्यक्ष नरोत्तम शर्मा एवं नगर से गणमान्य नागरिक दिनेश कुमार अग्रवाल, सुरेश श्रीवास्तव, नरसिंह राजपूत, जमुना प्रसाद पाण्डे, राकेशचंद भानू ,ग्रामपंचायत बाला के सरपंच रामनारायण सिंह,एवं समाज प्रमुखों की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें आसपास गांव से बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति थी सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया ।अतिथि परिचय जिला संगठन मंत्री हरभजन सिंह द्वारा किया गया । तत्पश्चात पारंपरिक लोककला कर्मा, सैला सुवा नृत्यों की प्रस्तुति दी गई। मुख्य वक्ता विनोद कुमार शुक्ला ने कहा कि वनवासी कल्याण आश्रम 26 दिसम्बर 1952 में जशपुर से प्रारंभ होकर आज पूरे देश भर में जनजाति समाज के बीच में कार्य कर रहा है। विशिष्ट अतिथि संतोष सिंह ने कहा कि जनजाति समाज का संस्कृति पुरातन संस्कृति है आज धीरे धीरे समाप्त होते जा रहा है।आज हम अपनी संस्कृति परंपरा को भूलते जा रहे है। हमें बचाए रखना है। इसके कारण ही समाज का पहचान है। मुख्य अतिथि उजित नारायण सिंह ने कहा कि समाज में शिक्षा परम आवश्यक है अगर शिक्षा नहीं है तो समाज आगे नहीं बढ़ सकता। कार्यक्रम के अंत में सभी लोक कलाकारों को अतिथियों की ओर से सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें