Advertisment

17th August 2026

BREAKING NEWS

We क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण ने ध्वजारोहण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

We क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण ने सेवा भारती छात्रावास में किया वृक्षारोपण

मदर्स पंपकिन प्रीस्कूल की ड्रॉइंग प्रतियोगिता में 63 बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

भारतरत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के पुण्यतिथि में दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया ।

भारतीय व्यापार महोत्सव न्यू दिल्ली में छत्तीसगढ़ के व्यापारिक प्रतिनिधियों ने बढ़ाया गौरव

: शिक्षा एक ऐसी वस्तु है न कि कोई इसे चुरा सकता न कोई मिटा सकता, न कोई लूट सकता, ये ज्ञान जीवन भर मनुष्य के काम आता है- श्यामबिहारी जायसवाल

Admin Sat, Jul 6, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन आत्मानंद इंग्लिस मीडियम स्कूल में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के द्वारा मा सरस्वती के चाय चित्र पर दिप प्रज्ज्वलित कर किया गया वही स्कूल के छात्रों के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया । मंचस अतिथियों का स्वागत किया गया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता व शिक्षकगण उपस्थित रहे । 26 जून से 10 जुलाई तक शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसका आयोजन जिले के सभी विकासखण्डों में किया जा रहा है जिसमे नव प्रवेसी बच्चों को चंदन टिक लगा कर मीठा खिला कर शाला में प्रवेश कर कर यह उत्सव मनाया जा रहा हैं जिसमे पहली से लेकर आठवी तक के बच्चों को निःशुल्क ड्रेस वितरण किया जा रहा है वही मुख्यातिथि श्यामबिहारी जायसवाल के द्वारा कहा गया कि हमारी विष्णु देव से की सरकार लगातार शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रही है और शिक्षा की पद्धति चाहे सनातन के समय हो या वर्तमान समय हम दोनों को समान रूप से देखते है चाहे महाभारत काल की बात करे त्रेता की बात करे उस समय की शिक्षा पद्धति को देखते है चाहे नालन्दा विश्व विद्यालय की हो या वर्तमान समय का हो क्यो की शिक्षा एक ऐसी वस्तु है न कि कोई इसे चुरा सकता न कोई मिटा सकता न कोई लूट सकता ये ज्ञान जीवन भर मनुष्य के काम आता है हमारी सरकार चाहे दो साल पहले प्रवेश लिया हो सभी को चिन्हित कर रही है और सत प्रतिशत शिक्षा देने का काम कर रही है आप ने देखा होगा विभिन्न जिलों में शाला प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है और आज मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले मुख्यालय में प्रवेश उत्सव में शामिल होने का सौभाग्य मिला वही छात्राओं को सरस्वती सायकल योजना के तहत सायकल वितरण किया गया ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें