Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

बचपन प्ले स्कूल के एलजी के नन्हे विद्यार्थियों ने किया : रेलवे स्टेशन का शैक्षणिक भ्रमण

Praveen Nishee Wed, Nov 26, 2025

मनेंद्रगढ़ । एमसीबी। बचपन प्ले स्कूल के एल.के.जी कक्षा के नन्हे मुन्ने बच्चों को रेलवे स्टेशन ले जाया गया। जहां उन्होंने वास्तविक जीवन से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों को करीब से समझा। बच्चों ने प्लेटफार्म, टिकट काउंटर, इंजन तथा यात्रियों की गतिविधियों को उत्सुकता से देखा। इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान स्टेशन मास्टर ने बच्चों को रेलवे स्टेशन के विभिन्न भागों ट्रेन की समय सारणी तथा सुरक्षा नियमों के बारे में जानकारी दी। वही आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) अधिकारी ने बच्चों को रेलवे सुरक्षा सावधानियां और नियमों का पालन करने के महत्व के बारे में बताया। बच्चों ने अधिकारियों से कई सवाल भी पूछे जिनका उन्होंने मुस्कुरा कर उत्तर दिए संस्था के काउंसलर श्रीमती सोनाली दास ने बताया कि हमारे विद्यार्थियों का समग्र विकास केवल कक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि वास्तविक दुनिया के अनुभवों से भी होता है। रेलवे स्टेशन का यह शैक्षणिक भ्रमण बच्चों के लिए सीखने समझने और नई जानकारियां प्राप्त करने का महत्वपूर्ण अवसर था। बचपन प्ले स्कूल हमेशा बच्चों को सुरक्षित सकारात्मक और ज्ञानवर्धक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य है कि हर बच्चा आत्मविश्वासी बने और सीखने की खुशी को हृदय से महसूस करें। विद्यालय की शिक्षाओं प्रियंका सिंह, रश्मि प्रसाद, रुचि सेन, महक सोनी और सबा परवीन का सराहनीय योगदान रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें