Advertisment

26th October 2026

BREAKING NEWS

78 वर्षों से श्रीराम मंदिर प्रांगण में हो रही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का दिया संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों से मिलकर जाना हालचाल

WhatsApp के जरिए 80 लाख की साइबर ठगी, कंपनी निदेशक की पहचान का दुरुपयोग…

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

: ट्रेनों पर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली इन गाड़ियों को किया गया रद्द, यहां देखें सूची…

Admin Tue, Jun 13, 2023

बिलासपुरः चक्रवात बिपरजॉय का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने कई राज्यों को चेतावनी जारी की है। अब यह तेजी से गुजरात के तट की तरफ बढ़ रहा है। इससे राज्य के तटीय इलाकों में भारी तबाही हो सकती है। यही नहीं चक्रवाती तूफान से ट्रेन और हवाई सफर भी असर पड़ा है। हालात की गंभीरत को देखते हुए पश्चिमी रेलवे ने फिलहाल 67 ट्रेनों की आवाजाही रद्द करने का फैसला किया है। इनमें छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ट्रेने भी शामिल है।

इन ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित

12905 पोरबंदर शालीमार एक्सप्रेस 14 और 15 जून को रद्द 12906 शालीमार पोरबंदर एक्सप्रेस 16 और 17 जून को रद्द 12950 संतरागाछी पोरबंदर एक्सप्रेस अहमदाबाद स्टेशन में होगी शॉर्ट टर्मिनेट 22906 शालीमार ओखा एक्सप्रेस 13 जून को सुंदरनगर स्टेशन में होगी शॉर्ट टर्मिनेट 22829 भुज शालीमार एक्सप्रेस 13 जून को अहमदाबाद स्टेशन से होगी शुरू 12940 पोरबंदर संतरागाछी एक्सप्रेस 16 जून को अहमदाबाद स्टेशन से होगी प्रारंभ

150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अंदेशा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि चक्रवात के दौरान गुजरात में 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अंदेशा है। आईएमडी ने कहा कि बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के गुरुवार को गुजरात के कच्छ जिले में जखाऊ पत्तन के पास तट पर पहुंचने का अनुमान है। अधिकारियों ने बताया कि कच्छ, पोरबंदर, देवभूमि द्वारका, जामनगर, जूनागढ़ और मोरबी के तटीय जिलों में समुद्र तट के पास रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। इसके साथ ही मछुआरों को मछली पकड़ने के लिए समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है और बंदरगाहों पर चेतावनी के संकेत लगा दिए गए हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें