Advertisment

14th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

आतंकी हमले के खिलाफ अमलीपदर में उबाल : पाकिस्तान के और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की पुतला दहन

Praveen Nishee Sat, May 31, 2025

अमलीपदर। गरियाबंद। (रोशन लाल अवस्थी की कलम से ) जम्मू-कश्मीर में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है, और इसी के विरोध में छत्तीसगढ़ के अमलीपदर में नागरिकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। न्याय निर्माण परिषद के तत्वावधान में आयोजित इस विरोध कार्यक्रम में ग्रामीणों ने एकजुट होकर पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की पूजा और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने हमले में शहीद हुए भारतीय जवानों को मौन श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ और पाकिस्तान के प्रतीकात्मक पुतले का दहन कर विरोध प्रकट किया गया। पूरे आयोजन के दौरान "पाकिस्तान मुर्दाबाद", "आतंकवाद हाय-हाय" जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा।

इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे और शांतिपूर्ण ढंग से अपना आक्रोश व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन न्याय निर्माण परिषद के सक्रिय युवाओं—अतुल ताम्रकार, योगेश मिश्रा, नितिन तिवारी, प्रियांशु ठाकुर, आयुष यादव, साहिल मिर्जा, नवीन सिन्हा, पुष्पराज ताम्रकार, प्रेमानंद मांझी, रुद्र वाघे, उपेंद्र नेताम, पोखराज पटेल, लक्ष्य बघेल, रौनक मिश्रा, ऐश्वर्या मिश्रा, सुभम खत्वा, गुलशन निशाद और प्रेम कुंजाम—ने किया।

स्थानीय प्रशासन की निगरानी में यह कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। प्रदर्शनकारियों ने दोहराया कि देश का हर नागरिक आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और पाकिस्तान की नापाक हरकतों को अब और सहन नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें