Advertisment

19th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: शासकीय योजनाओं को हितग्राहियों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाये- कलेक्टर डी.राहुल वेंकट

Admin Wed, Jul 10, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। कलेक्टर  डी. राहुल वेंकट ने आज समय सीमा की बैठक में विभाग वार लंबित प्रकरणों पर भी चर्चा की। जिसमें न्यायालय प्रकरण अन्य लंबित प्रकरणों में राजस्व जिला पंचायत वरिष्ठ लिपिक शाखा, न्यायिक शाखा, वन विभाग, भू.अर्जन शाखा, पुरातत्व शाखा, खाद्य विभाग, जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा, आदिवासी विभाग, जल संसाधन विभाग, स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खनिज, श्रम, समाज कल्याण, लोक निर्माण, लीड बैंक, महिला एवं बाल विकास, खेल विभाग, आबकारी, जनपद पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम, नगर पंचायत, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, एसईसीएल, कृषि विभाग इत्यादि के प्रकरणों पर क्रमवार चर्चा करते हुए उन्होंने स्वीकृत हुए कार्यों जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने समस्त विभागों को जैम पोर्टल से सामग्री खरीदने हेतु रजिस्ट्रेशन की स्थिति जांच कर यथास्थिति से विभागों को अवगत कराने के निर्देश दिये। उन्होंने डीएमएफ मद से जो आवश्यक कार्य उनके प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है। उन्होंने आमाखेरवा में बनने वाले जिला अस्पताल, आयुर्वेद अस्पताल, सीएमएचओ ऑफिस का चिन्हांकन करने के लिए निर्देश दिये। इसके लिए उन्होंने तहसीलदार और सीजीएससी के कर्मचारी को संयुक्त दौरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने शासकीय सेवा से अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त, मृत होने वाले अधिकारी, कर्मचारियों के पेंशन, लंबित पेंशन एवं सामान्य भविष्य निधि के प्रकरणों का शासन द्वारा समय.समय पर जारी निर्देशों के अनुसार समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिये। उन्होंने नगर पंचायत सीएमओ मनेंद्रगढ़ तथा नगर पंचायत खोंगापानी को उन्होंने एसईसीएल की अवैध कब्जा किये गये क्वार्टरों को जिला अधिकारियों के लिए खाली कराने के निर्देश दिये। उन्होंने 11 जुलाई 2024 को ग्राम पंचायत भौता में शिविर के दौरान अधिक से अधिक लोगों तक शासकीय योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाने का प्रयास करने के निर्देश दिये। शिविर के दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों से एक पेड़ मॉं के नाम कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने विभिन्न विभागों को निर्देश दिये है कि शिविर का आयोजन का उद्देश्य है कि लोगों को शासकीय योजनाओं की जानकारी के साथ मूलभूत आवश्यकताओं को हितग्राहियों तक पहंुचाने का प्रयास किया जाये। कलेक्टर ने सामग्री वितरण करने वाले विभागों को अन्य शिविर के लिए सामग्री की पर्याप्त स्टाक रखने के निर्देश दिये। जिले में मत्स्य पालन के माध्यम से लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्यवाही करने के निर्देश दिये। शिविर प्रारंभ होने से पूर्व विभिन्न विभागों को आवश्यक दौरा करने तथा निरीक्षण करने के निर्देश दिये। इस दौरान अपर कलेक्टर अनिल सिदार, एसडीएम प्रवीण कुमार भगत, लिंगराज सिदार, सर्व तहसीलदार, सर्व जनपद सीईओ, सर्व नगर पंचायत सीएमओ सहित जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें