Advertisment

26th October 2026

BREAKING NEWS

78 वर्षों से श्रीराम मंदिर प्रांगण में हो रही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का दिया संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों से मिलकर जाना हालचाल

WhatsApp के जरिए 80 लाख की साइबर ठगी, कंपनी निदेशक की पहचान का दुरुपयोग…

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

: कांग्रेस का संभागीय सम्मेलन के सहारे चुनावी आगाज

Admin Mon, May 22, 2023

रायपुर । ( रविश बेंजामिन) छत्तीसगढ़ कांग्रेस 26 मई को बस्तर से संभागीय सम्मेलन के सहारे अपना चुनावी आगाज करने जा रही है। अभी तक जिलों, ब्लॉकों और विधानसभावार सम्मेलन करने वाली कांग्रेस पहली बार संभागीय सम्मेलन करने जा रही है। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी को बुलाने की तैयारी की जा रही है। वहीं प्रदेश प्रभारी, पीसीसी चीफ और सीएम के साथ दस बड़े चेहरों की सभी सम्मेलनों में मौजूदगी जरूरी है। दरअसल विधानसभा चुनाव के लिए अब कुछ ही महीने शेष हैं। लगभग दस महीने पहले चुनावी आगाज करने वाली कांग्रेस इस बार पिछड़ गई है। इसलिए सीधे संभागीय सम्मेलन की तैयारी की जा रही है। दरअसल प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा हाल ही में अचानक छत्तीसगढ़ आई थी। सीएम हाउस बैठक में संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन पर चर्चा की गई और तय किया गया कि 26 मई को बस्तर से सम्मेलनों की शुरुआत की जाएगी। वर्तमान में बस्तर की 12 सीटें कांग्रेस के कब्जे में है इसलिए इसे परफार्मेंस को बरकरार रखने के लिए बस्तर से ही शुरुआत करने जा रही है। 15 जून तक सभी पांचों संभागों में हो जाएंगे सम्मेलन शेष चारों संभागों में बारिश को देखते हुए रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर औैर सरगुजा में 15 जून के पहले सम्मेलन आयोजित कर लिए जाएंगे। दुर्ग में 29 मई, रायपुर में दो जून, बिलासपुर में पांच जून औैर अंबिकापुर में टीएस  सिंहदेव विदेश से लौटे तो 8 को नहीं तो 10 के बाद सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इन तिथियों में बदलाव भी संभव है। लगभग दस महीने पहले उतर जाते थे मैदान में कांग्रेस  नेताओं का कहना है कि पार्टी अपने संकल्प शिविर औैर बूथ प्रशिक्षण शिविर के अलावा अन्य तैयारियों की शुरूआत लगभग दस महीने करती थी लेकिन इस बार कार्यक्रम शुरू करने में हुई देरी के कारण सीधे संभागीय सम्मेलन करवाने जा रही है। सैलजा, सीएम समेत दस नेताओं की मौजूदगी जरूरी बताया गया है कि संभागीय सम्मेलन में काग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, डॉ.चरणदास महंत, टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, सत्यनारायण शर्मा के साथ ही प्रभारी मंत्री के अलावा स्थानीय मंत्री, विधायक औैर पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें