Advertisment

17th August 2026

BREAKING NEWS

“बने खाबो-बने रहिबो 2.0” के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी, 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को हसदेव नदी में होगा 'मॉक अभ्यास'

भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यसमिति गठित, मंडल स्तर पर भी सौंपी जिम्मेदारियां

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

: क्षेत्र में निरंतर जारी है बैकुंठपुर विधायक भईया लाल राजवाड़े का चुनावी जनसंपर्क

Admin Mon, Apr 29, 2024

बैकुंठपुर। कोरिया । कोरबा लोकसभा चुनाव के मतदान की तारीख जैसे जैसे करीब आती जा रही है ठीक उसी तेज गति से क्षेत्रीय विधायक भईया लाल राजवाड़े का जमीनी जनसंपर्क अभियान चप्पे चप्पे में पूरे जोर सोर से अनवरत जारी है। अवगत करा दें की लोकसभा चुनाव के मतदान की तारीख 7 मई को सिर्फ एक सप्ताह का समय ही शेष रह गया है तो वहीं भईया लाल राजवाड़े द्वारा समूचे कोरिया जिले के सभी ग्राम और मोहल्लों का कई बार दौरा भी किया जा चुका है श्री राजवाड़े द्वारा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लगभग क्षेत्रों का दौरा कार्यक्रम निपटाया जा चुका है साथ ही हर रोज सुबह से लेकर देर रात तक मतदाताओं से मिलने और भाजपा को वोट करने के अपील का सिलसिला जारी है। जिस तारतम्य में विधायक भईया लाल राजवाड़े द्वारा आज 29 मई को जन चौपाल के माध्यम से बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुधनिया कला पहुंचकर माताओं बहनों और देवतुल्य मतदाताओं से सुश्री सरोज पांडेय के पक्ष में वोट के लिए अपील किया और देश के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए मोदी जी को पुनः तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आग्रह किया। बैकुंठपुर विधायक भईया लाल राजवाड़े के आज के जन चौपाल में 3.50 बजे ग्राम दुधनियाकला में जनसम्पर्क एवं जन चौपाल ,4:30 बजे ग्राम उरूमदुगा में कार्यक्रम , 5:20 बजे ग्राम जगदीशपुर जनसम्पर्क, साम 6 बजे ग्राम रकया जनसम्पर्क एवं कार्यकम,साम 6:30 बजे ग्राम मुरमा चौक में जनसम्पर्क कार्यकम,साम 7 बजे ग्राम अंगा में जनसम्पर्क एवं कार्यक्रम,साम रात्रि 8:40 बजे ग्राम पुटा में जनसम्पर्क एवं कार्यकम आयोजित होना सुनिश्चित रहा । कार्यक्रम में बूथ और मंडल स्तर के भाजपा कार्यकर्ता और महिला पुरुष मतदाता गण रहे शामिल ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें