Advertisment

15th August 2026

BREAKING NEWS

पूर्व कोरिया रियासत में स्वतंत्रता आंदोलन (पूर्व कोरिया रियासत जिसमें वर्तमान एमसीबी व कोरिया जिले का ऐतिहासिक विवरण)

मुझको चलने दो अकेला, है अभी मेरा सफऱ..... रास्ता रोका गया तो काफिला हो जाऊंगा.....

ज्योति मजूमदार ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को कराया भोजन, जरूरत की सामग्री भेंट कर मनाए खुशियों के पल

भव्य तिरंगा मोटरसाइकिल रैली, 25 किलोमीटर की यात्रा के बाद शिव मंदिर में हुआ समापन

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया अंतिम रिहर्सल का निरीक्षण

: भाजपा मंडल गरियाबंद की चुनावी कार्यशाला संपन्न

Admin Tue, Nov 12, 2024

गरियाबंद। संगठन चुनाव को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मंडलों में कार्यशाला की जा रही है जिसके तहत गरियाबंद जिले के जिला मुख्यालय गरियाबंद मंडल की एक दिवसीय कार्यशाला हुई सर्वप्रथम भारत माता, पंडित दीनदयाल, उपाध्याय ,डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी , के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया भाजपा जिला कार्यालय गरियाबंद में संपन्न हुई कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान के जिला संयोजक एवं गरियाबंद मंडल के चुनाव प्रभारी योगेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन पर्व सदस्यता अभियान अंतिम चरण में है और गरियाबंद जिले में हम अपने लक्ष्य की पूर्ति की ओर है सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी संगठन द्वारा दिए गए सदस्यता के लक्ष्य को 15 नवंबर तक पूरा कर लें जिले में लक्ष्य के अनुसार सदस्यता पूर्ण होने पर श्री शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी साथ ही मंडल संगठन चुनाव की दृष्टि से सभी शक्ति केन्द्रो में बूथों के अध्यक्ष और बूथ समिति के गठन के हेतु शक्ति केंद्र के सहयोगी एवं सह प्रभारी की नियुक्ति करते हुए उनके नाम की घोषणा की और कहा कि सभी संगठन द्वारा निर्धारित समय पर अपने शक्ति केंद्र के बूथो में जाकर बुथ अध्यक्ष एवं बुथ समिति का गठन करके मंडल में इसकी जानकारी दें इस कार्यशाला में प्रमुख रूप से मंडल चुनाव प्रभारी योगेश शर्मा ,जिला के महामंत्री अनिल चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, मण्डल महामंत्री धनंजय नेताम मुरलीधर सिन्हा ,रिखी राम यादव ,मंडल चुनाव सह प्रभारी प्रकाश यादव ,पारस ठाकुर, अनूप भोसले, मिलेश्वरी साहू ,राधेश्याम सोनवानी,फारूक चौधरी,अजय रोहरा, धनराज विश्वकर्मा, लालसिग दीवान,आशिफ मेमन, वंशगोपाल सिन्हा,एवं भारतीय जनता पार्टी के जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता की उपस्थिति रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें