Advertisment

21st October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: कलेक्टर  नरेन्द्र कुमार दुग्गा को दी गई भावभीनी विदाई

Admin Thu, Jan 4, 2024

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी/04 जनवरी 2024/ कलेक्टर  नरेन्द्र कुमार दुग्गा को आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर  नरेन्द्र कुमार दुग्गा के सरल व मिलनसार स्वभाव और उच्च प्रशासनिक क्षमता के संबंध में जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार, संयुक्त कलेक्टर सी.एस. पैकरा, एसडीएम अभिलाषा पैकरा, विजयेन्द्र सारथी, द्वारा अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी। अपने विदाई के अवसर पर कलेक्टर  नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने सभी अधिकारी व कर्मचारियों तथा जिले के निवासियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि जब वे नवगठित जिला में आये तो टीम का अभाव था। धीरे-धीरे टीम बनाने पर ध्यान दिया। इसका ही परिणाम कि नवगठित जिला होने के बाद भी निर्वाचन कार्य बड़े अच्छे ढंग से संचालित हो गया। यह हम सबकी टीम भावना से कार्य करने का नतीजा है। शासकीय नौकरी में स्थानांतरण एक प्रक्रिया है। जिससे सबको गुजरना पड़ता है। हमें हमेशा चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित प्रशासनिक अमले को टीम वर्क के साथ सेवा भाव से लोकहित में कार्य करने के लिए प्रेरणादायक शब्द कहे। शासन के नवीनतम स्थानांतरण आदेश के तहत कलेक्टर  नरेन्द्र कुमार दुग्गा का स्थानांतरण सचिव आदिम जाति विकास विभाग, अनुसूचित जाति विकास विभाग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग, आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग रायपुर में हुआ है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें