Advertisment

17th August 2026

BREAKING NEWS

We क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण ने सेवा भारती छात्रावास में किया वृक्षारोपण

मदर्स पंपकिन प्रीस्कूल की ड्रॉइंग प्रतियोगिता में 63 बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

भारतरत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के पुण्यतिथि में दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया ।

भारतीय व्यापार महोत्सव न्यू दिल्ली में छत्तीसगढ़ के व्यापारिक प्रतिनिधियों ने बढ़ाया गौरव

योग समिति ने किया देश प्रेम गीत का गायन कार्यक्रम

: जिला एमसीबी के नगरपालिका मनेंद्रगढ़ नपं लेदरी, खोंगापानी,झगड़ाखांडमें कर्मचारियों ने की कलमबंद हड़ताल

Admin Mon, Jul 22, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। जिला एमसीबी के नगरपालिका मनेंद्रगढ़ नपं लेदरी,खोंगापानी,झगड़ाखांडमें कर्मचारियों ने की कलमबंद हड़ताल नव नियुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ के आवाहन पर संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर तीन चरणों में आंदोलन किया जा रहा है। जिसका प्रथम चरण में काला फीता लगाकर दो दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया गया इसके पश्चात द्वितीय चरण में आज दिनांक 22.7.2024 पूरे छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकाय मे कलम बंद हड़ताल किया गया। जिसके अनुक्रम में नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ नपं लेदरी,झगड़ाखांड, खोंगापानी के सभी कर्मचारियों द्वारा कलम बंद रख कर संघ द्वारा मांग का समर्थन किया गया। विदित हो कि छत्तीसगढ़ के अधिकांश नगरीय निकायो में 2-4 माह का वेतन भुगतान लंबित है। जिसके कारण से अधिकारियों कर्मचारियों के परिवार का भरण-पोषण करने में विकराल समस्या उत्पन्न हो रही है। साथ ही मानसिक तनाव बना हुआ है। उक्त संबंध में नगरीय प्रसाशन मंत्री को समस्या अवगत कराया जा चुका है लेकिन मंत्री द्वारा समस्या का समाधन नही किया गया जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है। संघ द्वारा लगातार समस्या का स्थायी निदान हेतु बारंबार निवेदन मंत्री से लेकर उच्च कार्यालय से किया गया किन्तु कहीं से कोई प्रतिक्रिया नहीं प्राप्त होने पर संघ के आव्हान पर पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश नगरीय निकायो में चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है।कलम बंद हड़ताल सरकार की ओर ध्यान आकर्षण कराने हेतु रखी गई है। उक्त हड़ताल में निकाय के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों का सहयोग मिल रहा। पूरे प्रदेश में 29/07/2024 को सभी जिला में एक दिवसीय हड़ताल करेंगे यदि मांग पूरी नही होगी तो अनिश्चित कालीन हड़ताल में जाएंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें