Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

यातायात जागरूकता अभियान – राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 : श्रेष्ठ रील बनाने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक नकद पुरस्कार पाए

Praveen Nishee Tue, Jan 13, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह – 2026 के अंतर्गत जिला पुलिस-एम.सी.बी. द्वारा आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु एक विशेष अभियान के तहत “रील बनाओ – इनाम पाओ” का आयोजन किया जा रहा है।

इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना एवं नागरिकों को सुरक्षित यातायात व्यवहार के लिए प्रेरित करना है।

🎯 थीम

✔ हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग को बढ़ावा

✔ “सिटीजन सेंटिनल” फीचर के उपयोग हेतु प्रोत्साहन

✔ “राहवीर योजना” की जानकारी एवं सहभागिता

📱 रील प्रतियोगिता विवरण

उक्त थीम पर नागरिक यातायात नियमों पर आधारित जागरूकता रील बनाकर मनेंद्रगढ़ जिला पुलिस के आधिकारिक पेज फेसबुक, इंस्टाग्राम व ट्विटर पर टैग कर सहभागिता कर सकते हैं।

श्रेष्ठ रील बनाने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

🏆 पुरस्कार विवरण

🥇 प्रथम पुरस्कार – ₹10,000/-

🥈 द्वितीय पुरस्कार – ₹7,000/-

🥉 तृतीय पुरस्कार – ₹5,000/-

📅 पुरस्कार वितरण तिथि : 31 जनवरी 2026

📞 संपर्क करें

➡ साइबर सेल, मनेंद्र गढ़

➡ अथवा अपने नजदीकी थाना प्रभारी

➡ जिला – एम.सी.बी.

✨ संदेश

“आपकी सहभागिता ही हमारी मजबूती है।”

सड़क सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है — नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें