Advertisment

17th October 2026

BREAKING NEWS

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

स्थापना, खनिज, जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, खाद्य सहित विभिन्न विभागों का लिया जायजा,

: आदेश के 15 दिन बाद भी सीमावर्ती चेक पोस्ट में न कर्माचारी न किसी तरह कि कोई सुविधा,खुले आसमान में बास कि बल्लियों के सहारे चेक पोस्ट

Admin Wed, Nov 6, 2024

देवभोग। गरियाबंद। सीमावर्ती क्षेत्र उड़ीसा से अवैध धान के परिवहन को रोकने के लिए प्रशासन 15 चेक पोस्ट तो लगवा दिए जिसमें पटवारी, सचिव, रोजगार सहायक, आरक्षक और कोटवारों कि ड्यूटी आदेश जारी कर दी जो 24 घंटे बारी - बारी से तैनात रहेंगे लेकिन इसके विपरित ड्यूटी आदेश जारी किए 15 दिन से ज़्यादा होने को है लेकिन अधिकतर चेक पोस्ट अभी भी बास कि बल्लियों के सहारे न वहां कोई कर्मचारी है और न ही वहां  कर्मचारी तैनात है। जिसके चलते उड़िसा का धान बिंदास चेक पोस्ट के सहारे क्षेत्र में डंप हो रहें है। देवभोग क्षेत्र में अवैध धान को रोकने के लिए प्रशासन ने 15 चेक पोस्ट में कुल 120 कर्मचारीयों कि ड्यूटी का आदेश जारी कि है लेकिन आदेश के 15 दिनों के बाद भी चेक पोस्ट में नियमित रूप से कर्मचारी तैनात नहीं है। वहीं चेक पोस्ट में तैनात कर्मचारियों का कहना है कि अधिकतर चेक पोस्ट में न कोई छावनी बनी है और न ही रुकने के लिए कोई व्यवस्था है खुले आसमान में रात भर तैनात रहना खतरों से खाली नहीं है यहां प्रशासन चेक पोस्ट तो तैयार कर लिया लेकिन अब तक कोई सुविधा नहीं कि है खाली बास के बल्लियों के सहारे खुले आसमान में ड्यूटी करना पड़ रहा है। बात करें अधिकतर चेक पोस्ट नागलदेही , पिथापारा, गोहरापदर, धूपकोट, केन्दूबंद, झिरीपानी , अमाड में बांस कि बल्लियों को नाम मात्र का लटका दिया गया है किसी तरह कि कोई सुविधा नहीं होने के चलते यहां तैनात कर्मचारी ड्यूटी से हमेशा नदारद रहते है। जिसकी जानकारी विभाग को होने के बाद भी चेक पोस्ट में किसी तरह कि कोई सुविधा मुहैया नहीं करा पा रहीं है जिसके चलते बेखौफ उड़िसा का धान चेक पोस्ट के सहारे क्षेत्र में व्यापारियों के माध्यम से किसानों के घरों में पहुंच रहीं है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें