Advertisment

23rd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: काउंसलिंग में बुलाने के बाद भी बच्चे का नही हुआ दाखिला,परिजनों ने कलेक्टर और शिक्षा अधिकारी से की शिकायत जांच कर, उचित कार्यवाही की मांग

Admin Tue, Sep 19, 2023

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। एकलव्य आवासीय विद्यालय द्वारा बैकुंठपुर के जनपद सभाकक्ष में आयोजित कॉउंसलिंग में नाम आने के बाद भी कोड़ा निवासी छात्र चरना राय विजय सिंह का नाम अंतिम सूची से काट दिया गया जिसे लेकर परिजनों ने कलेक्टर एमसीबी और जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत पत्र देकर उचित कार्यवाही की मांग की गई है। इस पूरे मामले में छात्र चरना राय विजय सिंह के पिता विजय सिंह ने बताया की एकलव्य आवासीय विद्यालय में एडमिशन के लिये 08.09.2023 को बच्चों की काउंसलिंग जनपद सभा कक्ष बैकुण्ठपुर में रखी गई थी जहां मैं भी अपने बच्चे चरना राय विजय सिंह को लेकर निर्धारित समय सुबह 11 बजे उपस्थित होकरअपने बच्चे का काउंसलिंग कराया। काउंसलिंग में मेरे बच्चे का एकलव्य विद्यालय पोंडडीह में चयन किया गया। काउंसलिंग के 5 दिन बाद जब सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग जिला कोरिया का हस्ताक्षर वाला फाइनल लिस्ट निकला तो पता चला कि जो बच्चा काउंसलिंग के समय आया था उसका नाम हटाकर जो बच्चा काउंसलिंग में नही आया था या निर्धारित समय में नही पहुंचा था उसका नाम लिस्ट में शामिल करते हुए मेरे बच्चे का नाम हटा दिया गया है। मैं संबंधित कर्मचारियों की मिलीभगत और घूसखोरी की शंका से दुखी हूं। एकलव्य विद्यालय के प्राचार्य मनीष सर और बाबू विक्की पाल से पूछने पर कहा जाता है कि आपका लड़का वेटिंग लिस्ट में आ गया है। जगह खाली होगा तो ले सकते है। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि काउंसलिंग की पूर्ण प्रक्रिया होने के बाद मेरे बच्चे का नाम वेटिंग लिस्ट में कैसे आया। छात्र के पिता विजय सिंह ने अपनी शिकायत में उल्लेख किया है की संबंधित कर्मचारियों से जानकारी लेकर उचित कार्यवाही की जाये। इसके अलावा बैकुण्ठपुर सहायक आयुक्त कार्यालय के किसी व्यक्ति ने फोन करके मेरे से कहा की आप चरना के पालक है। 3-4 दिन बाद लिस्ट निकल जायेगा। इस घटना से दुखी विजय सिंह ने कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से निवेदन किया है की एकलव्य विद्यालय एडमिशन की पूर्ण प्रक्रिया की जानकारी एवं संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ जांच करते हुए उचित कार्यवाही की जाये।

विज्ञापन

जरूरी खबरें