Advertisment

11th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

20 मई को अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में एक ज्ञापन सौंपा : जायज मांगों के लिए उनके द्वारा हर संभव प्रयास किया जाएगा- श्याम बिहारी जायसवाल

Praveen Nishee Mon, May 18, 2026

मनेंद्रगढ़ । एमसीबी। अविभाजित कोरिया जिला औसधि विक्रेता संघ के सचिव सुरेंद्र प्रताप सिंह,वरिष्ट केमिस्ट एवं संघ के संरक्षक नरेंद्र अरोड़ा एवं अन्य सदस्यों ने विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल से सौजन्य मुलाकात कर आगामी 20/05/2026 को अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में जनस्वास्थ्य पर उत्पन्न गंभीर खतरे तथा छोटे केमिस्टों के संरक्षण हेतु तत्काल हस्तक्षेप किए जाने बाबत चर्चा कर उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर एक ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में बताया गया है कि

जनस्वास्थ्य तथा छोटे केमिस्टों एवं दवा व्यापारियों को होने वाली अपूरणीय क्षति को रोकने हेतु संघठन ने निम्नलिखित प्रमुख मांगें की हैं —

1. अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री के विरुद्ध तत्काल एवं कठोर कार्यवाही की जाए।

2. बिना वैध एवं सत्यापित ई-प्रिस्क्रिप्शन के दवाओं की बिक्री एवं होम डिलीवरी पूर्णतः प्रतिबंधित की जाए।

3. GSR 817(E) एवं GSR 220(E) को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए।

4. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म द्वारा अपनाई जा रही अत्यधिक छूट (Deep Discounting) एवं Predatory Pricing नीति पर रोक लगाई जाए। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने उपस्थित दवा विक्रेताओं की मांग पर गंभीरता से चर्चा करते हुए तत्काल सचिव छत्तीसगढ़ शासन को पत्र प्रेषित किया है एवं स्पष्ट किया आपकी जायज मांगों के लिए उनके द्वारा हर संभव प्रयास किया जाएगा दवा विक्रेता संघ ने मंत्री महोदय को बताया कि आगामी 20 अप्रैल को अपनी मांगों के समर्थन में संपूर्ण राष्ट्रीय स्तर पर दवा दुकान बंद रहेगी आपातकालीन सेवा के लिए दवा विक्रेता संघ द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है

इस प्रतिनिधि मंडल में - प्रमोद अग्रवाल, मनोज नेताम,मनीष शिवहरे,राजेश गोयल, अनुराग जैन, सौरभ ताम्रकार, सावन कुमार शर्मा आनंद साहू विशेष सोनी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें