Advertisment

13th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मनेंद्रगढ़ को : इंडियन स्कूल अवार्ड्स में “एक्सीलेंस इन एजुकेशन अवार्ड”

Praveen Nishee Sat, Sep 20, 2025

मनेंद्रगढ़ । एमसीबी। लखनऊ के प्रतिष्ठित होटल रैडिसन में आयोजित भव्य समारोह में इंडियन स्कूल अवार्ड्स (30 वाँ संस्करण) का आयोजन किया गया। यह समारोह देशभर के विद्यालयों में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित करने हेतु आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से आए नामी विद्यालयों और शिक्षाविदों ने शिरकत की।

इस गरिमामयी समारोह में दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, मनेंद्रगढ़ को “एक्सीलेंस इन एजुकेशन अवार्ड” से नवाजा गया। यह सम्मान विद्यालय को समग्र और रचनात्मक शिक्षा वातावरण प्रदान करने, वैश्विक नागरिकता को प्रोत्साहित करने और नवीन शिक्षण पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रदान किया गया। विद्यालय ने अल्प समय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान स्थापित की है।

पुरस्कार ग्रहण करते हुए विद्यालय के प्राचार्य डॉ. बसंत तिवारी ने कहा कि – “यह उपलब्धि हमारे विद्यालय परिवार, समर्पित शिक्षकों, प्रतिभावान विद्यार्थियों और सहयोगी अभिभावकों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। हमारा प्रयास हमेशा से बच्चों को न केवल अकादमिक रूप से बल्कि जीवन मूल्यों और संस्कारों से भी समृद्ध करना रहा है। यह सम्मान हमें और बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा।”

इंडियन स्कूल अवार्ड्स शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित मंच है, जो विद्यालयों को उनके नवाचार, उत्कृष्ट कार्यों और समाज के प्रति योगदान के लिए सम्मानित करता है। इस मंच से सम्मानित होना किसी भी विद्यालय के लिए गौरव की बात है।

इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय परिवार में उत्साह है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए यह गर्व का क्षण है। यह पुरस्कार इस बात का प्रमाण है कि दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, मनेंद्रगढ़ शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति और उत्कृष्टता की ओर अग्रसर है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें