Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण : राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में विद्यालय के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

Praveen Nishee Wed, Jan 14, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में विवेकानंद कॉलेज, मनेंद्रगढ़ में आयोजित जिला स्तरीय भाषण एवं काव्य पाठ प्रतियोगिता में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

यह कार्यक्रम संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशन में आयोजित किया गया।

भाषण प्रतियोगिता में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल के छात्र नैतिक वर्मन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब अपने नाम किया, वहीं प्रार्थना केवट ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर उपविजेता बनकर विद्यालय की गरिमा बढ़ाई।

इसी क्रम में काव्य पाठ प्रतियोगिता में वेदिका तिवारी ने अपनी प्रभावशाली एवं भावपूर्ण प्रस्तुति से प्रथम स्थान अर्जित किया, जबकि प्रतिभा शुक्ला ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी उत्कृष्ट काव्य प्रतिभा का परिचय दिया।

इसके अतिरिक्त लायंस क्लब द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा सिमरन को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विद्यालय परिवार को अपने सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों पर गर्व है। प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकगणों ने विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें