Advertisment

19th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: मुख्यमंत्री शासकीय अस्पताल रूपांतरण कोष की अधिशासी समिति की बैठक सम्पन्न्,मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों में निर्माण और उन्नयन कार्यों के लिए 24 करोड़ 14 लाख रुपये की स्वीकृति,

Admin Mon, Jul 29, 2024

मुख्यमंत्री शासकीय अस्पताल रूपांतरण कोष की अधिशासी समिति की बैठक सम्पन्न्,मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों में निर्माण और उन्नयन कार्यों के लिए 24 करोड़ 14 लाख रुपये की स्वीकृति, मनेन्द्रगढ़।एमसीबी ।  मुख्यमंत्री शासकीय अस्पताल रूपांतरण कोष की अधिशासी समिति की बैठक में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों में विभिन्न निर्माण और उन्नयन कार्यों के लिए कुल 24 करोड़ 14 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इन कार्यों में 1 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से मनेन्द्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण कार्य, 84 लाख रुपये की लागत से खड़गवां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, रतनपुर में 2 एफ टाइप स्टाफ क्वार्टर का निर्माण कार्य , खड़गवां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में 62 लाख रूपए की लागत से 2 जी टाइप स्टाफ क्वार्टर का निर्माण कार्य, खड़गवां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, चिरमिरी में 1 करोड़ 68 लाख रूपए की लागत से ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण कार्य, भरतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जनकपुर में 1 करोड़ 68 लाख रूपए की लागत से ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण कार्य, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, केल्हारी में 24 लाख 54 हजार रूपए की लागत से बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य शामिल है। इसी प्रकार खड़गवां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, रतनपुर में 41 लाख 34 हजार रुपये की लागत से बाउंड्रीवाल, रोड पेवर ब्लॉक और ए.सी.पी. का कार्य, जनकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 8 लाख 93 हजार रूपए की लागत से रोड पेवर ब्लॉक का कार्य, मनेन्द्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 40 लाख रूपए की लागत से अतिरिक्त 30 बिस्तरों का महिला और पुरुष वार्ड का निर्माण कार्य, जिला अस्पताल चिरमिरी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरमिरी) में 50 लाख रुपये की लागत से फिजियोथेरपी यूनिट की स्थापना (निर्माण और उपकरण) , जिला अस्पताल, चिरमिरी (चिरमिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र) में 8 करोड़ रूपए की लागत से 64 स्लाइस सी.टी. स्कैन मशीन की खरीदी, मनेन्द्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र/प्रस्तावित 220 बिस्तरीय अस्पताल में 8 करोड़ रूपए की लागत से 64 स्लाइस सी.टी. स्कैन मशीन की खरीदी, मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी, जनकपुर और खड़गवां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रत्येक केन्द्र के लिए कुल लागत 24 लाख रूपए से 2 डेड बॉडी फ्रीजर (कुल 8) का खरीदी कार्य शामिल है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें