Advertisment

10th August 2026

BREAKING NEWS

PIB के वार्तालाप कार्यक्रम में कलेक्टर, मीडिया और युवाओं ने साझा किया नशामुक्त भारत का संकल्प;

स्काउटिंग की जिला भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ एम सी बी के जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न,

बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ, संस्कारित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बने

शासकीय हाई स्कूल पिपरिया में डॉ. विनोद कुमार पांडेय की पहल से वर्षों से तैयार हो रहे सीड बॉल,

SECL के 35,800 कर्मचारियों के गैस सिलेंडर भुगतान में हर माह ₹31.88 लाख की कमी!

एस.ई.सी.एल. हसदेव क्षेत्र : सेंट्रल हॉस्पिटल मनेन्द्रगढ़ के HIMS सर्वर रूम में धमाका, अस्पताल में मचा हड़कंप

Praveen Nishee Tue, Jan 20, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। एस.ई.सी.एल. हसदेव क्षेत्र के सेंट्रल हॉस्पिटल मनेन्द्रगढ़ स्थित ओपीडी भवन में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब HIMS (Hospital Information Management System) सर्वर रूम में जोरदार धमाका हो गया। यह विस्फोट सर्वर और एयर कंडीशनिंग सिस्टम को संचालित करने वाली बैटरी में हुआ, जिससे बैटरी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

धमाका डॉ. पी. के. सिंह के कैबिन के समीप स्थित सर्वर रूम में हुआ, जहां कुछ देर तक आग की लपटें भी दिखाई दीं। घटना के बाद पूरे अस्पताल परिसर में हड़कंप की स्थिति बन गई। कर्मचारी और मरीज दहशत में आ गए।

HIMS सिस्टम ठप, सेवाएं प्रभावित

विस्फोट के बाद अस्पताल का मुख्य स्वास्थ्य प्रबंधन सिस्टम HIMS पूरी तरह बंद हो गया, जिससे मरीजों के डिजिटल रिकॉर्ड, दवाइयों की जानकारी और ओपीडी सेवाएं प्रभावित हुईं। साथ ही इंटरनेट कनेक्टिविटी भी बाधित हो गई, जिसके कारण डॉक्टरों एवं स्टाफ को मैनुअल व्यवस्था से कार्य करना पड़ा।

जनहानि नहीं, जांच जारी

हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। प्रारंभिक जांच में अधिकारियों ने बताया कि पुरानी अथवा खराब बैटरी के ओवरहीट होने से शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके चलते यह विस्फोट हुआ।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। अस्पताल प्रशासन ने तत्काल वैकल्पिक पावर सिस्टम की व्यवस्था करने की घोषणा की है।

उच्च स्तरीय जांच के आदेश

एस.ई.सी.एल. प्रबंधन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें