Advertisment

17th August 2026

BREAKING NEWS

We क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण ने ध्वजारोहण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

We क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण ने सेवा भारती छात्रावास में किया वृक्षारोपण

मदर्स पंपकिन प्रीस्कूल की ड्रॉइंग प्रतियोगिता में 63 बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

भारतरत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के पुण्यतिथि में दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया ।

भारतीय व्यापार महोत्सव न्यू दिल्ली में छत्तीसगढ़ के व्यापारिक प्रतिनिधियों ने बढ़ाया गौरव

: धीमी कार्य प्रगति पर नाराजगी जताई और समय सीमा में कार्य पूर्ण नहीं होने पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये - डी राहुल वेंकट

Admin Thu, Jul 4, 2024

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी । कलेक्ट डी राहुल वेंकट  ने आज  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय.सीमा की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से शासकीय कार्यों के कामकाज की रिपोर्ट ली और आवश्यक दिशा.निर्देश दिए। और विकास कार्यों की प्रगति सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन और समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई।इस अवसर पर अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार , सभी एसडीएम. जनपद सीईओ और सीएमओ सहित जिला के अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर  डी राहुल वेंकट ने विभागों के दस्तावेजों की त्रुटियों में सुधार और विभागीय स्तर की सभी दस्तावेजों को ब्लॉक स्तर पर जमा करने के निर्देश दिए। सभी निर्माण एजेंसियों के धीमी कार्य प्रगति पर नाराजगी जताई और समय सीमा में कार्य पूर्ण नहीं होने पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि समय सीमा के लंबित प्रकरणों का निराकरण करें। उन्होंने कहा कि जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसके लिए संबंधित विभाग आवश्यक तैयारी कर ले। शिविर में जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर लोगों की मांग एवं समस्याओं का यथासंभव स्थल पर ही निराकरण करने की कार्यवाही करेंगे। उन्होंने बताया कि जनसमस्या निवारण शिविर लगाने का उद्देश्य यह है कि दूरस्थ अंचल के क्षेत्रों में अधिकारी.कर्मचारी जा कर उनकी मांग एवं समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करें। उन्होंने सभी स्कूलों  आंगनबाड़ी  कलेक्ट्रेट और सड़कों के किनारे पौधारोपण के निर्देश दिए। साथ ही सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द उपयुक्त स्थल देखकर पौधारोपण करने को कहा। उन्होंने मरम्मत योग्य शाला भवनों की जानकारी ली और प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने नें आंगनबाड़ी केन्द्रों में एलपीजी कनेक्शन की शुरआत करने के निर्देश दिए ! उन्होंने शिक्षा विभाग को स्कूलों और कॉलेज की स्थिति सुधारने और छात्रों के शैक्षणिक स्तर को बढ़ाने के लिए विशेष योजनाएं तैयार करने के निर्देश दिए । उन्होंने ब्लॉक वार कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन की जानकारी ली और  जिले में खाद बीज भंडारण और वितरण के संबंध में भी जानकारी ली। इसके साथ आवश्यकता अनुसार ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य भी किया जाना सुनिश्चित किया जायें। उन्होंने ग्रामीण अंचल या खेतों में लटकते हुये तार कनेक्शन तत्काल ठीक कर पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि केन्द्र सरकार की योजना अंतर्गत पर्यटन को बढ़ावा देने जिले का टूरिज्म एसेट बैंक बनाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें