Advertisment

10th August 2026

BREAKING NEWS

योग शिक्षकों को एकजुट कर बनी नई जिला कार्यकारिणी, नीलू सिंह को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष की कमान

PIB के वार्तालाप कार्यक्रम में कलेक्टर, मीडिया और युवाओं ने साझा किया नशामुक्त भारत का संकल्प;

स्काउटिंग की जिला भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ एम सी बी के जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न,

बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ, संस्कारित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बने

शासकीय हाई स्कूल पिपरिया में डॉ. विनोद कुमार पांडेय की पहल से वर्षों से तैयार हो रहे सीड बॉल,

कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सरकार सदैव तत्पर रहेगी : तीन दिवसीय हड़ताल के दौरान कर्मचारियों के निलंबन बहाली में सहयोग के लिए स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार

Praveen Nishee Sun, Jan 4, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। तीन दिवसीय हड़ताल के दौरान कर्मचारियों के निलंबन बहाली में विशेष योगदान देने पर कर्मचारी प्रतिनिधियों ने म स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से सौजन्य मुलाक़ात कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया।

प्रतिनिधियों ने कहा कि हड़ताल के संवेदनशील दौर में मंत्री के सकारात्मक हस्तक्षेप और संवेदनशील निर्णय से कर्मचारियों में विश्वास बहाल हुआ और कार्यस्थल पर सौहार्दपूर्ण वातावरण बना। निलंबन बहाली की प्रक्रिया में त्वरित पहल से कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान संभव हो सका।

स्वास्थ्य मंत्री ने कर्मचारियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन का उद्देश्य संवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने आश्वस्त किया कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सरकार सदैव तत्पर रहेगी।

सौजन्य मुलाक़ात के दौरान संगठन के पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें