Advertisment

15th June 2026

BREAKING NEWS

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

बरबसपुर धान खरीदी केंद्र का एसडीएम ने किया निरीक्षण : किसानों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता-समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

Praveen Nishee Tue, Nov 18, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। अनाज उपार्जन प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने हेतु एसडीएम लिंगराज सिदार ने आज बरबसपुर धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में चल रही धान तौल प्रक्रिया, किसानों की समस्याओं तथा संपूर्ण व्यवस्था का विस्तारपूर्वक जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम सिदार ने धान की गुणवत्ता जांच, तौल-कांटे की सटीकता और स्टॉक के सुरक्षित रखरखाव की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी किसान को कोई असुविधा न हो, और खरीदी प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित की जाए।

उन्होंने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं-पीने के पानी, छाया स्थल एवं किसानों के बैठने की व्यवस्था का अवलोकन कर आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए। एसडीएम ने कहा कि किसानों की सुविधा और संतोष शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

किसानों से बातचीत करते हुए उन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और खरीदी व्यवस्था को बेहतर से बेहतर बनाने के निरंतर प्रयास जारी हैं।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार समीर शर्मा, धान खरीदी प्रभारी डॉ. कोमल कांत राय, डीएम नोडल अधिकारी उमेश पाण्डेय सहित अनेक कृषक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें