Advertisment

16th October 2026

BREAKING NEWS

15, 16 और 17 अक्टूबर को सजेगा उत्सव का रंगमंच, भव्य मंच और आकर्षक सजावट के साथ आयोजन की तैयारियां पूरी

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

: एफ सी सी सीजन 3 ट्रॉफी अनवील – 3 मार्च से होगा क्रिकेट का महासंग्राम

Admin Fri, Feb 28, 2025

रायपुर। क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! दो साल से क्रिकेट के दीवानों को रोमांचित कर रहा FCC Cup (Friends Cricket Club) अपने तीसरे सीजन के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट की शानदार ट्रॉफी का अनावरण हो चुका है, और अब बस इंतजार है 3 मार्च का, जब क्रिकेट का यह महाकुंभ शुरू होगा! इस टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक विवेक भोजवानी हैं, जो इसे हर साल और भव्य बनाते जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से दिग्गज खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले हैं, जिससे यह मुकाबला और भी रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक होने वाला है। हर टीम जीत के लिए अपना पूरा दमखम झोंकने को तैयार है! बड़ा, भव्य और बेहद रोमांचक होगा यह सीजन! इस बार FCC सीजन 3 को और भी खास बनाने के लिए Navkar Jewellers ने टाइटल स्पॉन्सरशिप ली है, जबकि Eventzcraft इसका को-पावर्ड स्पॉन्सर बना है। I डिजिटल पार्टनर *Graphoenix Creations* है टूर्नामेंट की हर खास झलक और अपडेट दर्शकों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी मीडिया पार्टनर Ankit Choudhary जी निभा रहे हैं। पिछले सीजन में क्रिकेट के कुछ अविस्मरणीय पल देखने को मिले थे—हाई स्कोरिंग मैच, सुपर ओवर का रोमांच, और आखिरी गेंद तक सांस रोक देने वाले मुकाबले! इस बार भी ऐसा ही जबरदस्त और दिल धड़काने वाला क्रिकेट देखने को मिलेगा। हर चौका-छक्का स्टेडियम को गूंजायमान करेगा, और हर विकेट के साथ माहौल में रोमांच भर जाएगा। 3 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का घमासान – कौन बनेगा चैंपियन? अब सबकी निगाहें 3 मार्च पर टिकी हैं, जब पहला मुकाबला खेला जाएगा। कौन सी टीम दिखाएगी अपना जलवा? कौन से खिलाड़ी बनाएंगे इस सीजन को यादगार? क्या इस बार नए सितारे चमकेंगे या फिर पुराने दिग्गज ही बाजी मारेंगे? तैयार हो जाइए क्रिकेट के इस महामुकाबले के लिए! जबर्दस्त बैटिंग, घातक बॉलिंग और सुपर कूल कैचेज़ के साथ FCC सीजन 3 हर क्रिकेट प्रेमी के लिए एक यादगार अनुभव बनने जा रहा है। तो क्या आप हैं तैयार?

विज्ञापन

जरूरी खबरें