Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

मनेंद्रगढ़ में मचा हड़कंप : वनवासी कन्या छात्रावास में घुसी मादा भालू, छात्राएं दहशत में, एक व्यक्ति को किया घायल

Praveen Nishee Tue, Dec 9, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी । नगर पालिका क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब बुधवार सुबह एक मादा भालू अपने दो शावकों के साथ अचानक वनवासी कन्या छात्रावास परिसर में पहुंच गई। छात्रावास में मौजूद छात्राएं भालू को देखकर भयभीत हो गईं और कमरे के भीतर ही खुद को बंद कर लिया। लगभग पूरे परिसर में अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया और छात्राएं कंपकंपाती आवाज़ में लगातार मदद की पुकार करती रहीं।

वार्ड नंबर 17 में व्यक्ति पर हमला, इलाज जारी

इसी दौरान, भालू छात्रावास के पास से निकलकर वार्ड नंबर 17 की ओर बढ़ गई, जहां उसने सुबह करीब उसी समय एक व्यक्ति पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह उस व्यक्ति को बचाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार घायल व्यक्ति की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

वन विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर जुटी

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम, पुलिस बल और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। क्षेत्र को घेरते हुए लोगों के आवागमन पर रोक लगा दी गई। वन विभाग की टीम भालू और उसके दोनों शावकों को सुरक्षित जंगल की ओर वापस ले जाने की कोशिश में जुटी है।

मौके पर स्थिति का जायजा लेने एसडीएम लिंगराज सिदार, सरजू यादव, तथा नगर पालिका उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा भी पहुंचे। अधिकारियों ने छात्रावास प्रबंधन से बातचीत कर क्षेत्र को सुरक्षित करने का निर्देश दिया और वन विभाग को जल्द से जल्द भालू को पकड़ने या सुरक्षित दिशा में छोड़ने की रणनीति बनाने को कहा।

3 महीनों से भालू के घूमने से दहशत

स्थानीय लोगों के अनुसार यह मादा भालू पिछले लगभग तीन महीनों से मनेंद्रगढ़ और आसपास के इलाकों में अपने दो शावकों के साथ घूम रही है। कई बार इसे बस्ती और खेतों के आसपास देखा जा चुका है। लोगों का कहना है कि भालू भोजन की तलाश में अक्सर मानव बस्ती क्षेत्रों में प्रवेश कर जाती है, जिससे लगातार भय का माहौल बना हुआ है।

लोगों में डर, प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग

घटना के बाद नगर के लोगों में भारी नाराजगी और भय देखने को मिल रहा है। अभिभावकों ने छात्रावास में अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। लोगों की मांग है कि वन विभाग उचित कार्रवाई कर जल्द से जल्द इस मादा भालू को आबादी वाले क्षेत्रों से दूर सुरक्षित स्थान पर छोड़े।

वन विभाग की अपील

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि भालू को देखने पर भीड़ जमा न करें और उसे उकसाने वाली किसी भी गतिविधि से बचें। टीम ने कहा कि वे पूरी कोशिश कर रहे हैं कि किसी प्रकार की जान-माल की हानि न हो और भालू को सुरक्षित तरीके से जंगल में वापस भेजा जा सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें